{"_id":"64cd45da7d8ee2244e0b1a84","slug":"sports-in-mid-day-meal-answers-sought-from-principals-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-3194-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मध्याह्न भोजन में खेल, प्रधानाध्यापकों से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मध्याह्न भोजन में खेल, प्रधानाध्यापकों से मांगा जवाब
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को परोसे जाने वाले मध्याह्न भोजन में घपला किया जा रहा है। एमडीएम के जिला समन्वयक के निरीक्षण के दौरान उपस्थित और रजिस्टर में दर्ज छात्र संख्या में भारी खेल पाया गया। रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद बीएसए ने ऐसे प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण तलब किया। संतोषजनक जवाब न मिलने पर अध्यापकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।
बीते दिनों एमडीएम के जिला समन्वयक ऋतुराज सिंह ने टीम के साथ कई परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान लखीमपुर ब्लॉक के संविलियन विद्यालय केशवपुर में कन्वर्जन कास्ट का दुरुपयोग पाया गया। यहां ईएचआरएमएस कोड का अंकन रजिस्टर पर नहीं किया गया था। भोजन में प्रयोग होने वाला मसाला, धनिया, हल्दी, नमक, तेल आदि लोकल ब्रांड का पाया गया था। बताया जाता है कि उक्त स्कूल में प्रतिदिन करीब 23 बच्चों की संख्या में हेरफेर किया जा रहा था। प्रधानाध्यापक रमा अवस्थी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
70 बच्चों की कन्वर्जन कास्ट का दुरुपयोग
निघासन के उप्रावि निबौरिया में कुल नामांकन 410 के सापेक्ष निरीक्षण के दिन 123 बच्चों ने भोजन ग्रहण किया। पिछले दिनों में भोजन ग्रहण करने वाले कुल छात्र-छात्राओं की संख्या 194, 197, 198, 156, थीं। यहां पर करीब प्रतिदिन 70 बच्चों की कन्वर्जन कास्ट का दुरुपयोग मिला। इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। प्रावि निबौरिया में भी 65 बच्चों की कंवर्जन कास्ट का दुरुपयोग, संविलियन विद्यालय कडिया में प्रतिदिन 64 बच्चों की कन्वर्जन कास्ट में अंतर पाया गया। इंचार्ज प्रधानाध्यापकों से जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
480 बच्चों का पाया गया अंतर
संविलियन विद्यालय बल्लीपुर में भी प्रतिदिन लगभग 480 बच्चों का का अंतर पाया गया। खाद्यान्न एवं कन्वर्जन कास्ट का दुरुपयोग किये जाने के चलते इंचार्ज प्रधानाध्यापक से जवाब मांगा गया है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया जाएगा तो अध्यापकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।