फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Somewhere in-law so far saved the political legacy

कहीं सास तो कहीं बहू ने बचाई राजनीतिक विरासत

Tue, 15 Dec 2015 05:39 PM IST
मितौली।
मितौली। Updated Tue, 15 Dec 2015 05:39 PM IST
विज्ञापन
Somewhere in-law so far saved the political legacy
ब्लाक के कई राजनीतिक परिवारों ने इस बार गांव की सरकारों पर कब्जा किया है। इसी के साथ जिला पंचायत चुनाव हारने वाले कई लोगों ने या तो खुद या परिवार के किसी सदस्य को प्रधान बनाने में कामयाबी हासिल की है। बड़े राजनीतिक परिवारों के पंचायत चुनाव में उतरने से वहां का चुनाव काफी रोचक हो गया था।
विज्ञापन

कस्ता क्षेत्र से सपा विधायक सुनील कुमार भार्गव उर्फ लाला की अनुज वधू सुशीला देवी निवर्तमान प्रधान की चाची राम देवी को रिकार्ड मतों से पराजित कर प्रधान बनीं। विधायक सुनील लाला की राजनीतिक यात्रा भी प्रधानी से ही शुरू हुई थी। सपा जिला सचिव सर्वेश सिंह लगातार दो बाद प्रधान रहने के बाद महिला सीट होने पर पत्नी मिथलेश सिंह को चुनाव मैदान में उतारा। जिन्होंने नकारा ग्राम पंचायत से जीत हासिल की।
विज्ञापन

अमेठी ग्राम पंचायत में अब्दुल सत्तार खां ने अपनी राजनीतिक विरासत इस बार पत्नी नुरुलनिशां को सौंपी है। अब्दुल सत्तार खां खुद तीन बार प्रधान रहे। पिछली बार उनके बेटे अब्दुल माबूद खां उर्फ शहाब खां प्रधान बने। इस बार महिला सीट होने पर अपनी पत्नी को अमेठी का प्रधान बनाकर विरासत बचाई। दानपुर पंचायत की प्रधानी तीसरी बार रवि प्रकाश के परिवार में सुरक्षित रही। इस बार वह खुद चुनाव जीतकर प्रधान बने हैं। खंजननगर से मालती देवी भी दूसरी बार चुनाव जीती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ककरहा ग्राम पंचायत की प्रधानी लगातार अजय यादव के परिवार में ही रही। इस बार महिला सीट होने पर अपनी पत्नी मनीषा यादव को चुनाव लड़ाकर प्रधान बनाने में कामयाबी हासिल की। सलाहपुर ग्राम पंचायत से रमेश और मुरासा से कमलेश कुमार ने लगातार तीसरी बार चुनाव जीत कर रिकार्ड बनाया है।

--
जिला पंचायत हारे गांव पंचायत में रहा दबदबा
अमेठी की नवनिर्वाचित प्रधान नुरुलनिशा की बहू सानिया बेगम जिला पंचायत चुनाव में पराजित हो गई थीं। प्रधानी का चुनाव जीतकर सास ने परिवार की राजनीतिक विरासत को कायम रखा। खंजननगर ग्राम पंचायत में विजयी प्रधान मालती देवी की बहू अनुपम कुछ दिन पहले हुए जिला पंचायत का चुनाव हार गई थीं लेकिन सास ने दूसरी बार प्रधानी जीतकर परिवार की प्रतिष्ठा कायम रखी। ककरहा के अजय यादव जिला पंचायत चुनाव हार गए थे। इस बार पत्नी मनीषा यादव प्रधानी के चुनाव में विजयी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed