फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Smuggling business is increasing due to empty armor cell posts

Lakhimpur Kheri News: कवच सेल चौकियां सूनी होने से बढ़ रहा तस्करी का धंधा

Thu, 27 Jun 2024 03:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Smuggling business is increasing due to empty armor cell posts
गौरीफंटा से होकर जंगली रास्तों से नेपाल माल ले जाती महिलाएं।
धनगढ़ी/गौरीफंटा। गौरीफंटा बाॅर्डर से नेपाल में लगातार तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। मोहाना नदी घाट व जंगल के कच्चे रास्तों से तस्करी की जा रही है। नेपाल पुलिस ने छह माह में पांच करोड़ का तस्करी का सामान बरामद किया है। तस्करी बढ़ने का मुख्य कारण कवच सेल चौकियों पर जवानों की तैनाती न होना माना जा रहा है।
विज्ञापन

कैलाली की 101 किलोमीटर की खुली सीमा के साथ जंगल और मोहाना नदी घाट से तस्करी का धंधा लगातार चल रहा है। छह माह में नेपाल पुलिस व एपीएफ ने करीब चार दर्जन तस्करों को पकड़ा है। बीते वर्ष 103 तस्करों को पकड़ने के साथ ही चार करोड़ रुपये का माल बरामद किया गया था। नेपाल सीमा से सटे भारतीय क्षेत्र चंदनचौकी, सौनहा, बजाही, सूड़ा, सरियापारा, बनकटी, कजरिया, बनगवां, खजुरिया, बसही और संपूर्णानगर आदि से तस्करी का धंधा चल रहा है।
विज्ञापन

वहीं नेपाली क्षेत्र कैलाली, कंचनपुर जिलों के टीकापुर, भजनी, लमकी, फुलवरी, डिपो बाजार, धनगढ़ी बाजार, धनगढ़ी गांव, जुगेड़ा, बंगरा कटान, बैलोरी, आईबीआरडी, फुलवारी और हसुलिया समेत अन्य गांव से बड़े पैमाने पर तस्करी की जा रही है। तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए खीरी एसपी गणेश प्रसाद साहा ने थारू गांव बनगवां, कजरिया में कवच सेल चौकियों की स्थापना के निर्देश दिए थे। यहां शुरुआत में कुछ दिन तक तो पुलिस कर्मी दिखाई दिए, मगर अब चौकियां खाली पड़ी हैं। इससे तस्करी के धंधे को बढ़ावा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुदूर पश्चिम प्रदेश के डीआईजी रवींद्र केसी ने बताया कि भारतीय क्षेत्र से जारी तस्करी पर काफी हद तक अंकुश लगा है। लगातार माल पकड़े जाने से तस्करों में भी डर बना हुहै। अभी आगे कार्रवाई और तेज की जाएगी।


मंगलवार को भी पकड़ा चार लाख का सामान
नेपाल पुलिस ने मंगलवार को धनगढ़ी उपमहानगर पालिका के वार्ड दो, वार्ड तीन व भजनी नगर पालिका के वार्ड छह, वार्ड नौ में तस्करी कर लाया करीब चार लाख 65 हजार का माल बरामद किया है। भीमदत्त नगर पालिका के वार्ड 10, वार्ड 11, भीमदत्त नगर पालिका के वार्ड 17 से भी तस्करी का माल पकड़ा गया।

गौरीफंटा से होकर जंगली रास्तों से नेपाल माल ले जाती महिलाएं।

गौरीफंटा से होकर जंगली रास्तों से नेपाल माल ले जाती महिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed