{"_id":"69e7b82c89b948059f0fb6a2","slug":"six-buses-of-the-same-school-were-found-running-without-permits-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-173362-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: एक ही स्कूल की छह बसें बिना परमिट दौड़ती मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: एक ही स्कूल की छह बसें बिना परमिट दौड़ती मिलीं
Tue, 21 Apr 2026 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ममरी स्थित एसपी चिल्ड्रन एकेडमी की छह बसें चेकिंग के दौरान बिना परमिट और बिना नंबर प्लेट के दौड़ती मिलीं। इस पर परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए पांच बसों के चालान किए और एक बस को सीज कर दिया।
प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र ने बताया कि गोला पुलिस इंस्पेक्टर अंबर सिंह के सहयोग से की गई कार्रवाई में सभी बसें बिना वैध प्रपत्र के संचालित पाई गईं। इस पर स्कूल प्रबंधन और वाहन चालकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
उन्होंने बताया कि स्कूल के प्रिंसिपल को फोन पर चेतावनी दी गई कि बिना वैध प्रपत्र के बसों का संचालन न किया जाए। नोटिस में पूछा गया है कि बिना परमिट बच्चों की जान-माल के साथ खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रवर्तन अधिकारी ने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को बस से भेजने से पहले वाहन के दस्तावेजों की जांच जरूर करें, ताकि इस तरह की लापरवाही पर रोक लग सके।