फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shri Ramlala's life consecration... celebration of every person and every heart.

Lakhimpur Kheri News: श्री रामलला की प्राणप्रतिष्ठा... जन-जन का, हर मन का उत्सव

Tue, 23 Jan 2024 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Shri Ramlala's life consecration... celebration of every person and every heart.
राम नाम का तिलक लगाती महिलाएं    संवाद
लखीमपुर खीरी। भगवान श्रीराम के आगमन के उत्सव का उल्लास शहर से लेकर सुदूर गांवों तक दिखा। शंख ध्वनि, ढोल-नगाड़ाें से स्वागत किया गया। शोभायात्राओं में भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता के साथ भक्त हनुमान के स्वरूप निकले तो वातावरण राममय हो गया।
विज्ञापन

सुबह करीब 10:30 बजे कड़ाके की सर्दी में महिलाओं ने सीओ कार्यालय के पास सड़क पर रंगोली बनाई। सदर चौराहे से आगे बढ़ने पर कुछ महिलाएं दीप सजा रही थीं। थोड़ी ही दूर पर एक सिख युवक भी आस्था के दीप सजाता दिखा। दोपहर 12 बजे घंटाघर के पास कई युवा भगवाध्वज लहराते दिखे। राम नाम का जाप करते बुजुर्ग भी अपनी मस्ती में थे।
विज्ञापन

नन्हे हाथों में भगवा ध्वज... जुबां पर जय श्रीराम का उद्घोष
दो साइकिलों पर घूम रहे चार छोटे-छोटे बच्चों ने हाथ और साइकिल के हैंडल पर भगवा ध्वज लगा रखे थे। जय श्रीराम का जयघोष करते बच्चे काफी उत्साहित थे। बीएसए ऑफिस के पास राम नाम का तिलक लगातीं महिलाएं भी रामोत्सव के उल्लास में डूबी दिखीं। किशोरियां और युवतियां भी माथे और गालों पर राम-राम का तिलक लगाकर भगवान के आगमन का उत्सव मना रही थीं।

राम नाम का तिलक लगाती महिलाएं    संवाद

राम नाम का तिलक लगाती महिलाएं    संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed