फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shopping for abir-gulal is in full swing in the market

Lakhimpur Kheri News: बाजार में अबीर-गुलाल की खरीदारी जोरों पर

Tue, 11 Mar 2025 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Shopping for abir-gulal is in full swing in the market
रंग गुलाल और मुखौटे आदि खरीदते लोग। संवाद
लखीमपुर खीरी। होली को लेकर हर तरफ रंग, गुलाल, अबीर, पिचकारियों की दुकानें सज गईं हैं। बाजार में सबसे ज्यादा भीड़ रंग-गुलाल की दुकानों पर देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

दुकानों पर तरह तरह का अबीर, गुलाल और पिचकारियां बिक रही हैं। इन दुकानों पर सबसे अधिक मुखौटे, और पिचकारियां बच्चे खरीद रहे हैं। तरह तरह के गुलाल भी बाजार में है। सूखे गुलाल स्प्रे वाले में डिब्बे 60 रुपये से 200 रुपये तक हैं, जिनमें खूबसूरत खुशबू वाला गुलाल स्प्रे किया जा सकता है।
विज्ञापन


इसके अलावा मिठाई, कपड़े, खोया, गुजिया और अन्य पारंपरिक मिठाइयों की खरीदारी के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। व्यापारी बताते हैं कि इस बार महंगाई के बावजूद लोग होली की खरीदारी में कमी नहीं कर रहे हैं।हालांकि जाम की वजह से ग्राहक बाजार में ज्यादा देर रुकने से बच रहे हैं, जिससे व्यापारियों का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





फरसा, कुल्हाड़ी, हथौड़ा और बेलन की शक्ल की पिचकारियां

लखीमपुर। इस बार बाजार में फरसा, कुल्हाड़ी, हथौड़ा, त्रिशूल और बेलन की शक्ल की पिचकारियां बाजार में धूम मचाए हैं। हर दुकान पर यह पिचकारियां बिक रही हैं। यह पिचकारियां बच्चों को खूब आकर्षित कर रही हैं। इस बार बच्चे कुल्हाड़ी, हथौड़ा, बेलन से रंग बरसाएंगे।

इस बार पिस्टन वाली पिचकारियां आई हैं। वह इसी आकार की हैं, इससे इनकी बिक्री और तेजी से हो रही है, इतना ही नहीं, इनमें महिलाओं का प्रमुख अस्त्र बेलन भी है। इसी तरह छड़ी के तलवार के शक्ल में अलग-अलग आकार की पिचकारियों से बाजार का आकर्षण ही अलग है।
चौराहों पर सजीं पिचकारियों की दुकानों पर बच्चों से लेकर बड़े तक खरीदारी कर रहे हैं। इन पिचकारियों में 50 रुपये से लेकर 500 रुपये तक पिचकारियां हैं। पिचकारी विक्रेता नंदू, जितेंद्र, नितिन, रमेश बताते हैं कि त्रिशूल के शक्ल की पिचकरियां 270 रुपये की, फर्सा 280 रुपये, कुल्हाड़ी 260 रुपये, हथौड़ा 250 रुपये, बीन के आकार की पिचकारी 180 रुपये, बंदूक के आकार की 100 रुपये, बेलन 110 रुपये, बांसुरी के शक्ल की पिचकारी 70 रुपये की हैं।





मोदी-योगी की पिचकारी भी बिक रहीं
बाजार में तरह तरह की पिचकारियों में मोदी योगी के फोटो वाली पिचकारी भी खूब बिक रहीं हैं। मोदी पिचकारी की अधिक मांग है। योगी पिचकारी भी बच्चे खरीद रहे हैं। यह पिचकारियां 150 रुपये से 250 रुपये तक में बिक रहीं हैं।

रंग गुलाल और मुखौटे आदि खरीदते लोग। संवाद

रंग गुलाल और मुखौटे आदि खरीदते लोग। संवाद

रंग गुलाल और मुखौटे आदि खरीदते लोग। संवाद

रंग गुलाल और मुखौटे आदि खरीदते लोग। संवाद

रंग गुलाल और मुखौटे आदि खरीदते लोग। संवाद

रंग गुलाल और मुखौटे आदि खरीदते लोग। संवाद

रंग गुलाल और मुखौटे आदि खरीदते लोग। संवाद

रंग गुलाल और मुखौटे आदि खरीदते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed