{"_id":"69ff89507409fb11730adc6b","slug":"shopkeepers-family-attacked-for-demanding-payment-for-egg-and-chowmein-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-174752-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अंडा-चाउमीन के पैसे मांगने पर दुकानदार के परिवार पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अंडा-चाउमीन के पैसे मांगने पर दुकानदार के परिवार पर हमला
Sun, 10 May 2026 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 10 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
रमियाबेहड़। कोनहापुरवा गांव में अंडा और चाउमीन के पैसे मांगने पर दबंगों ने दुकान में मारपीट और तोड़फोड़ कर दी। हमले में दुकानदार के पिता के पैर की हड्डी टूट गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गईं।
अंकित कुमार ने पुलिस को बताया कि गांव में उनकी अंडे की दुकान है। दुकान पर उनके भाई सूर्यांश और हर्षित बैठे थे। आरोप है कि गांव सहतेपुरवा निवासी शालू, रविंद्र, नीरज और शंकरलाल दुकान पर अंडा और चाउमीन खाने आए थे।
खाने के बाद जब भाइयों ने पैसे मांगे तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और दुकान में तोड़फोड़ करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों, बांका, सरिया और मोटरसाइकिल की चेन से हमला कर दिया। मारपीट में तीन पेटी अंडे फूट गए।
विज्ञापन
अफरा-तफरी के दौरान अंकित की मां कुसुमलता के सोने के कुंडल और दो मोबाइल भी गायब हो गए। हमले में पिता राम नरेश का पैर टूट गया, जबकि मां को गंभीर चोटें आई हैं।
शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरे पक्ष के गांव सहतेपुरवा मजरा लुधौरी निवासी रवींद्र ने कोतवाली में तहरीर देकर कुछ लोगों पर मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाया है।
रवींद्र के मुताबिक, सात मई की रात करीब साढ़े सात बजे वह कोनहापुरवा गांव में अंडा खरीदने गया था। दुकान पर भीड़ अधिक थी। आरोप है कि वहां मौजूद नरेश गुप्ता, महेश, गोलू और सूर्यांश ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां दीं। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटा। मारपीट में उसके सिर में चोट आई, जबकि उसके साथ मौजूद नीरज पासी भी घायल हो गया।
कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच के बाद मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है। दोनों पक्षों की ओर से बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इसके बाद एक्शन लेंगे।