फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shivam-Monu in the race and players also dominated in the long jump

Lakhimpur Kheri News: दौड़ में शिवम-मोनू तो लंबी कूद में भी छाए खिलाड़ी

Wed, 07 Oct 2026 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 07 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Shivam-Monu in the race and players also dominated in the long jump
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को प्रशस्तिपत्र और मैडल देकर सम्मानित करते प्रधानाचार्य पंकज गुप्त
निघासन। तहसील स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

अंडर-14 बालक वर्ग में शिवम पाल और अंडर-17 बालक वर्ग में मोनू ने दौड़ के साथ लंबी कूद में भी पहला स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।
अंडर-19 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रेक्षा सिंह प्रथम और रामाधीन इंटर कॉलेज की चांदनी बानो द्वितीय रहीं। 200 मीटर में सोनम राज प्रथम और चांदनी बानो द्वितीय रहीं। 400 मीटर में प्रेक्षा सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

अंडर-19 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रामाधीन इंटर कॉलेज के शिवम कुमार प्रथम रहे। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज तिकुनिया के कान्हा यादव ने लंबी कूद में पहला स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में निखिल वर्मा प्रथम रहे। तीन किलोमीटर दौड़ में द्वारिका प्रसाद गायत्री इंटर कॉलेज के सोनेलाल ने पहला स्थान हासिल किया। भाला फेंक और चक्का फेंक दोनों में विनय प्रथम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-14 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सरजू सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बेलरायां के शिवम पाल प्रथम और गायत्री इंटर कॉलेज निघासन के अमन कुमार द्वितीय रहे। लंबी कूद और ऊंची कूद दोनों में शिवम पाल ने प्रथम स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में गायत्री इंटर कॉलेज के रामजीवन प्रथम रहे। चक्का फेंक में मोहम्मद रिजवान ने पहला स्थान प्राप्त किया।
अंडर-17 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में शोभा रानी इंटर कॉलेज के मोनू प्रथम रहे। मोनू ने 200 मीटर और लंबी कूद में भी पहला स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज तिकुनिया के उत्कर्ष सिंह प्रथम रहे। 400 मीटर दौड़ में कुणाल कश्यप प्रथम रहे।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व नोडल अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) गौरव कुमार सक्सेना रहे। जिला पंचायत इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पंकज कुमार गुप्ता और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या मीनाक्षी रानी भी मौजूद रहीं। विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, कोच और टीम मैनेजर भी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को प्रशस्तिपत्र और मैडल देकर सम्मानित करते प्रधानाचार्य पंकज गुप्त

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को प्रशस्तिपत्र और मैडल देकर सम्मानित करते प्रधानाचार्य पंकज गुप्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed