फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shaurya Chakra to Major Abhishek, son of Kheri

Lakhimpur Kheri News: खीरी के सपूत मेजर अभिषेक को शौर्य चक्र

Wed, 10 May 2023 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Shaurya Chakra to Major Abhishek, son of Kheri
लखीमपुर खीरी। शहर की शिव कॉलोनी के रहने वाले मेजर अभिषेक सिंह को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने मंगलवार शाम शौर्य चक्र से सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान वर्ष 2022 में पुलवामा हमले के बाद लगातार चले ऑपरेशन के दौरान आतंकियों से मोर्चा लेकर उनके मंसूबों पर पानी फेरने के लिए दिया गया।
विज्ञापन


चाचा अजय प्रताप सिंह ने बताया कि उनके भतीजे अभिषेक सिंह सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (सीडीएस) के जरिये 2014 में सेना में शामिल हुए। परमेश सिंह के पुत्र अभिषेक पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान जख्मी हुए थे। इस बहादुरी के लिए अभिषेक को मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया। इस समारोह में शामिल होने के लिए अभिषेक सिंह के बड़े भाई परमेज सिंह और भाभी लक्ष्मी सिंह भी गए हैं।
विज्ञापन




चाचा ने बताया कि सीडीएस पास करने के बाद अभिषेक चेन्नई में ट्रेनिंग कर लेफ्टिनेंट बने। फिर कैप्टन और मेजर पद पर प्रोन्नत हुए। पुलवामा हमले के बाद लगातार चल रहे ऑपरेशन के दौरान वर्ष 2022 में जब बड़गाम में आतंकियों से लोहा ले रहे थे तो दो आतंकियों को मार गिराया था। एक आतंकवादी ने ग्रेनेड फेंका था जिससे अभिषेक भी घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed