फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shahjahanpur's Rampratap Ramdin Soni honored with Smriti Sahitya Samman

Lakhimpur Kheri News: शाहजहांपुर के रामप्रताप रामदीन सोनी स्मृति साहित्य सम्मान से सम्मानित

Sun, 10 Sep 2023 11:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Shahjahanpur's Rampratap Ramdin Soni honored with Smriti Sahitya Samman
कवि राम प्रताप वियोगी को सम्मानित करते कविगण
पसगवांं। गोमती किनारे देवस्थान धोबिया आश्रम में हिंदी प्रोत्साहन समिति के तत्वावधान में इस वर्ष का रामदीन सोनी स्मृति साहित्य सम्मान शाहजहांपुर के कवि रामप्रताप वियोगी को दिया गया। इस अवसर पर कवि सम्मेलन में कवियों ने विभिन्न रसों की कविताएं सुनाकर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

मैगलगंज के कवि-गीतकार अरविंद कुमार और उनके भाई श्याम सोनी अपने पिता रामदीन सोनी की स्मृति में प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आश्रम के पीठाधीश्वर नारायण स्वामी, हिंदी प्रोत्साहन समिति के जिलाध्यक्ष श्रीकांत सिंह, वरिष्ठ कवि सतीश शुक्ल, कुमार और श्याम ने कवि रामप्रताप वियोगी को अंगवस्त्रम, सम्मानपत्र और 1100 सौ रुपये की सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर कवि सम्मेलन हुआ। जिसमें अतुल मिश्र मधुकर, रामप्रताप वियोगी, हरेंद्र वर्मा, शांतनु त्रिवेदी, अवनीश त्रिवेदी अभय, राघव शुक्ल, हास्य कवि लवकुश शुक्ल, आकाश त्रिपाठी, शिव ओम प्यासा, धीरज श्रीवास्तव, अरविंद कुमार, कवि सतीश शुक्ल, आलोक मिश्र, दीपक, विकास मिश्र, ब्रजेश मिश्र, योगेश युग, कवयित्री अंजलि वर्मा, सुनीत बाजपेई ने भी काव्यपाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed