फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Seperate houses given to husband-wife probe ordered

पति-पत्नी को दे दिए अलग-अलग आवास

Sat, 05 Aug 2017 06:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,लखीमपुर खीरी
अमर उजाला ब्यूरो,लखीमपुर खीरी Updated Sat, 05 Aug 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
Seperate houses given to husband-wife probe ordered

धौरहरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मटेहनी सरगड़ा में पति-पत्नी को अलग-अलग योजना से आवास देकर सरकारी धनराशि के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। डीएम आकाश दीप ने मामले की जांच डीडीओ अनिल कुमार सिंह को सौंपी है। इसके बाद ही जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।  बता दें कि पात्र लाभार्थियों को केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना और प्रदेश की लोहिया आवास योजना के तहत किसी एक योजना का लाभ दिया जा सकता है। इसके उलट एक ही घर में पति-पत्नी के नाम अलग-अलग योजना से आवास दिए जाने का मामला बेहद संगीन है। पति-पत्नी को अलग-अलग आवास देना साबित करता है कि अधिकारियों की संलिप्तता जरूर होगी। मटेहनी सरगड़ निवासी अजय कुमार ने डीएम को दिए शपथ पत्र में बताया है कि बृजमोहन को प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभ दिया गया, जबकि इनकी पत्नी किरन देवी को लोहिया आवास योजना से लाभान्वित किया गया है। इसी तरह रामरसी को प्रधानमंत्री आवास दिया गया, जबकि इनके पति रामचंद्र को लोहिया आवास मिला है। इसी गांव के प्यारेलाल को प्रधानमंत्री आवास मिला, जबकि इनकी पत्नी लौंगश्री को लोहिया आवास दिया गया। इसके अलावा रोशन जहां आरा को दो बार प्रधानमंत्री आवास दिए जाने का आरोप है। जबकि श्रीदेवी पत्नी किशोरीलाल को दूसरे लाभार्थी का आवास दे दिया गया। जबकि मजरा बैबहा निवासी कमालू के नाम से इसी नाम के दूसरे व्यक्ति को लाभ दिया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed