{"_id":"6a8de8e33f9821579200f90e","slug":"seeing-a-car-sinking-in-a-deep-ditch-the-youth-saved-the-lives-of-five-people-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-183299-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गहरी खाई में कार डूबती देखकर युवकों ने बचाई पांच की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गहरी खाई में कार डूबती देखकर युवकों ने बचाई पांच की जान
Wed, 26 Aug 2026 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
कार से सवारियों को निकालते ग्रामीण। स्रोत : वीडियो ग्रैब
निघासन। पलिया स्टेट हाईवे पर मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे बाइक सवार को बचाने में कार पानी से भरी करीब दस फुट गहरी खाई में पलट गई। कार में तीन महिलाओं समेत पांच लोग सवार थे। मौके पर मौजूद युवकों ने पानी में कूदकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। एक महिला बेहोश हो गई।
तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के कड़िया डांगा निवासी अमरजीत सिंह उर्फ बॉबी कार चला रहे थे। उनके साथ गुरदीप सिंह, रेशमा कौर, परमजीत कौर और कोमल कौर सवार थीं। सभी खटीमा जा रहे थे।
दुर्गापुरवा और दुबहा के बीच सामने से बाइक सवार युवक मोबाइल फोन चलाते हुए अचानक कार के सामने आ गया। उसे बचाने में चालक ने कार दूसरी ओर मोड़ दी। इससे कार खाई में पलट गई।
विज्ञापन
कार पानी में डूबने लगी तो सवार लोग मदद के लिए गुहार लगाने लगे। युवकों ने खाई में छलांग लगा दी। कुछ ही देर में ग्रामीण भी पहुंच गए। युवकों और ग्रामीणों ने मानव शृंखला बनाकर सभी को बाहर निकाला।