फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   See weather fluctuations harass farmers

मौसम के उतार चढ़ाव को देख किसान हलकान

Wed, 16 Mar 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो /लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो /लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 16 Mar 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
See weather fluctuations harass farmers
weather - फोटो : अमर उजाला
सुबह शाम मौसम ठंडा, दोपहर में कड़ी धूप से हो रही गर्मी
विज्ञापन

 जिले में न बारिश हुई न ओले गिरे इसके बावजूद तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है। मंगलवार को तापमान में अपेक्षाकृत कमी आई थी, बुधवार की सुबह मौसम ठंडा रहा लेकिन दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ती दिखी। शाम को एक बार फिर मौसम ठंडा हो गया। कड़ी धूप के बाद भी कई बार आसमान में बादल इधर-उधर करते दिखाई दिए। मौसम के बदलते रुख से किसानों के चेहरे पर हवाइयां उड़ रहीं हैं। 
बुधवार को सुबह आसमान में हल्के बादल छाए दिखाई दिए। बाद में बादल तो छंट गए और कड़ी धूप भी निकल गई। इसके चलते गर्मी में इजाफा हो गया। बुधवार को अधिकतम तापमान में तो बढ़ोत्तरी हुई लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। बुधवार को अधिकतम तापमान 31.00 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.00 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 
विज्ञापन

बार-बार बादल छाने, तेज हवाएं चलने से किसान चिंता में डूब गए हैं। पिछले साल अप्रैल माह में तेज हवाओं के साथ हुई बरसात और ओले गिरने से फसलों को भारी नुकसान से अभी तक किसान उबर नहीं पाए हैं। हाल ही में पश्चिम उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और ओले गिरने के बाद खीरी जिले में मौसम के उतार चढ़ाव से किसान हलकान हैं। गेहूं की फसल पक कर तैयार होने को है। ऐसे में यदि तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई तो बड़ा नुकसान हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed