फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Secretary suspended for giving accommodation to ineligible people

Lakhimpur Kheri News: अपात्रों को आवास देने पर सचिव निलंबित

Wed, 13 Nov 2024 11:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Secretary suspended for giving accommodation to ineligible people
लखीमपुर खीरी। पांच अपात्रों को आवास की धनराशि देने पर सचिव को निलंबित कर दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच बीडीओ बिजुआ को सौंपी गई है। विभाग की इस कार्रवाई से सचिवों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

ईसानगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत कबरिहा में तैनाती के दौरान ग्राम विकास अधिकारी सरोज कुमार वर्मा ने पांच अपात्रों को आवास आवंटित कर दिया था। वर्ष 2022-23 में पांचों लाभार्थियों की जांच के निर्देश सीडीओ ने दिए थे। जिला कृषि अधिकारी और बीडीओ ईसानगर ने टीम गठित कर जांच की।
विज्ञापन

पता चला कि लाभार्थी जगरानी, लल्ली देवी, रेनू सिंह, मोहित सिंह, पवन सिंह अपात्र हैं। जगरानी व रेनू सिंह को चालीस-चालीस हजार, लल्ली देवी, मोहित सिंह, पवन सिंह को एक लाख दस हजार रुपये दिए गए। जांच में पुष्टि होने पर सचिव को निलंबित कर दिया है। मौजूदा समय में वह नकहा ब्लॉक में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed