फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Secretary of Paraspur Sadhan Samiti B-PACS missing for two days, suicide note found

Lakhimpur Kheri News: परसपुर साधन समिति बी-पैक्स के सचिव दो दिन से लापता, सुसाइड नोट मिला

Fri, 05 Sep 2025 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 05 Sep 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Secretary of Paraspur Sadhan Samiti B-PACS missing for two days, suicide note found
संपूर्णानगर की परसपुर समिति में तैनात सचिव अजय मिश्रा।
संपूर्णानगर/शारदानगर। टीचर्स काॅलोनी निवासी परसपुर साधन समिति बी-पैक्स के सचिव अजय मिश्रा दो दिन से लापता हैं। उनकी बाइक शारदा बैराज पर खड़ी मिली है। उसमें एक सुसाइड नोट भी रखा था। फिलहाल, एनडीआरएफ की टीम उनकी तलाश नदी में कर रही है।
विज्ञापन

शारदा नगर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने परिजनों से पूछताछ के बाद बताया कि बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे अजय घर से बाइक से समिति जाने के लिए निकले थे। बड़े पुत्र अभिषेक मिश्रा ने बताया कि प्रतिदिन की तरह वह पूजा-पाठ व खाना खाकर सुबह आठ बजे निकले थे। शाम छह बजे तक घर न आने पर मां संगीता ने उनको काॅल की, लेकिन उनका फोन नहीं उठा।
विज्ञापन

दूसरी बार जब काॅल की तो पुलिस ने फोन उठाया और बताया कि शारदा बैराज के पास हेलमेट, बाइक व चाबी के साथ मोबाइल फोन मिला है। सूचना पर परिजन शारदानगर गए। रात आठ बजे बाइक की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि बाइक की डिक्की में गाड़ी के कागज, पर्स और एक सुसाइड नोट मिला है। सचिव के मोबाइल फोन में पांच बजकर 55 मिनट पर बैराज के पास ली गई सेल्फी भी है, जो उनके यहां आने की पुष्टि करती है। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि काम का दबाव व भ्रष्ट अधिकारियों से प्रताड़ित होने के चलते वह करीब तीन माह से परेशान थे। शारदा नहर बैराज पर सचिव की तलाश के दौरान जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विनीत मनार, पलिया प्रमुख ब्लाक वीरेंद्र शुक्ल, सम्पूर्णानगर मंडल अध्यक्ष धमेंद्र, महामंत्री धर्मेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

नहीं पहुंचा कोई बड़ा अधिकारी ः समिति सचिव के लापता होने की खबर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई। अनहोनी की आशंका और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हुईं। परिजनों का हाल बेहाल देख पड़ोसी, समिति कर्मचारी और सगे संबंधी उन्हें ढांढस बंधाते दिखे। इन सब के बीच विभागीय और प्रशासनिक अधिकारियों का मौके पर न पहुंचना चर्चा का विषय बना रहा। इस मौके पर सहकारी बैंक के अध्यक्ष विनीत मनार, पलिया ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र शुक्ल, सम्पूर्णानगर मण्डल अध्यक्ष धमेंद्र, महामंत्री धर्मेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, निर्भर तिवारी समेत सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

संपूर्णानगर की परसपुर समिति में तैनात सचिव अजय मिश्रा।

संपूर्णानगर की परसपुर समिति में तैनात सचिव अजय मिश्रा।

संपूर्णानगर की परसपुर समिति में तैनात सचिव अजय मिश्रा।

संपूर्णानगर की परसपुर समिति में तैनात सचिव अजय मिश्रा।

संपूर्णानगर की परसपुर समिति में तैनात सचिव अजय मिश्रा।

संपूर्णानगर की परसपुर समिति में तैनात सचिव अजय मिश्रा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed