फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Searching for son for two years, now case filed against four people on court order

Lakhimpur Kheri News: दो साल से बेटे की तलाश, अब चार लोगों पर कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

Sun, 20 Sep 2026 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 20 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Searching for son for two years, now case filed against four people on court order
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के गांव मोतीपुरवा निवासी राजकुमार का बड़ा बेटा विजय प्रकाश दो साल से लापता है। मामले में कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजकुमार ने बेटे के लापता होने के बाद उसके बैंक खाते से रकम निकाले जाने और बाइक गायब होने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में राजकुमार ने बताया कि वह जिला कारागार लखीमपुर में स्वच्छकार के पद पर तैनात हैं। उनका बेटा विजय प्रकाश गांव राजापुर में किराये के मकान में रहता था। वह 10 अप्रैल, 2024 को अचानक लापता हो गया। जानकारी मिलने पर उसके मोबाइल फोन पर कई बार फोन किया गया, लेकिन फोन नहीं उठा। बाद में मोबाइल फोन बंद हो गया और बाइक भी लापता हो गई।
विज्ञापन

राजकुमार के मुताबिक, 21 मई 2024 को थाना कोतवाली सदर में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। उनका आरोप है कि विजय प्रकाश राजापुर में कैलाश के मकान में रहता था और श्यामजी उर्फ शिवम व शिवा के साथ था। कमरे और बाइक की चाबी भी शिवम व शिवा के पास रहती थी। बाइक 25 अप्रैल, 2024 तक शिवम और शिवा के पास खड़ी देखी गई थी, लेकिन उसी रात गायब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार ने बताया कि बेटे के बैंक खाते में शाहबाज नाम के व्यक्ति ने 6,500 रुपये भेजे थे। कांती देवी के खाते में भी 500 रुपये समेत अन्य छोटी रकम भेजे जाने की बात कही गई है। खाते से अंतिम निकासी पांच मई 2024 को हुई थी।

राजकुमार ने शिवम, शिवा, कांती देवी और शाहबाज पर बेटे तथा बाइक को गायब करने की आशंका जताई है। साथ ही आरोप लगाया कि शिवम ने 13 अप्रैल 2024 को नकहा में विजय के खाते से एक दिन में तीन बार 10-10 हजार रुपये निकाले थे।
सीओ सिटी विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed