{"_id":"5f05fc6c8ebc3e63687e9e3c","slug":"sdm-erupted-on-removal-of-barricading-instructed-to-take-action-lakhimpur-news-bly4120529184","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैरिकेडिंग हटाकर निकलने पर एसडीएम भड़कीं, कार्रवाई के निर्देश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैरिकेडिंग हटाकर निकलने पर एसडीएम भड़कीं, कार्रवाई के निर्देश दिए
विज्ञापन
मोहम्मदी के बाजारगंज कंटेन्मेंट जोन में लगे बैरियर को हटाकर निकलते लोग। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)। मोहल्ला बाजारगंज में एक स्वास्थ्य कर्मी के कोरोना पॉजिटिव निकलने पर लगाई गई बैरिकेडिंग हटाकर निकलने पर एसडीएम भड़क उठीं, उन्होंने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
बुधवार सुबह 10 बजे एसडीएम स्वाति शुक्ला को मोहल्ला बाजारगंज कंटेन्मेंट जोन में लगाए गए बैरियर को मोहल्ले के लोगों द्वारा हटाकर आवाजाही शुरू करने की जानकारी मिली, जिस पर वह भड़क गईं और बैरियर हटाने वाले के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश कोतवाली पुलिस को दिए और सीओ प्रदीप यादव, निरीक्षक संजय त्यागी, नायब तहसीलदार ज्ञान प्रकाश सिंह और कस्बा के लेखपाल दीपक वर्मा के साथ रूट मार्च कर सख्त लहजे में चेतावनी दी। संवाद
----
डीएस कॉलेज में शिक्षकों की कराई जांच
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला तेज होने के साथ ही शिक्षकों के संक्रमित मिलने के मामले सामने आने लगे हैं। लिहाजा स्कूल-कॉलेज प्रबंधन और प्रधानाचार्य भी अलर्ट हो गए हैं। शहर के धर्म सभा इंटर कालेज में प्रधानाचार्य आलोक गोयल ने बुधवार को सभी शिक्षकों की थर्मल स्कैनिंग कराई। साथ ही विद्यालय परिसर को सैनिटाइज कराया। संवाद
विज्ञापन
--
कोरोना पीड़ित महिला के परिवार वालों और एक बच्चे को जांच के लिए भेजा
गोला गोकर्णनाथ। नगर के मोहल्ला कुम्हारन टोला निवासी कोरोना पॉजिटिव सेवानिवृत्त महिला स्वास्थ्य कर्मी लखनऊ में भर्ती है, जहां उनकी हालत में सुधार बताया गया है। इधर, कुम्हारन टोला में कोरोना पॉजिटिव वृद्धा के पुत्र, बहू सहित उसके संपर्क में आने वाले पड़ोस के एक बच्चे को सैंपल के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है, जिनकी रिपोर्ट आने का इंतजार है। वही कंटेन्मेंट जोन होने के बावजूद गली के निवासियों के लिए आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति नहीं हो रही है, इस कारण लोग पुलिस की आंख बचाकर बांस बल्लियां लांघकर पतली गलियों से निकल रहे हैं।
कंटेन्मेंट जोन घोषित होने के बाद महिला के निवास वाली गली को खुटार मार्ग और दूसरी और से भी बांस, बल्लियां लगाकर बंद कर दिया गया, जो पतली गलियां भी उस गली में मिलती है उनमें भी बांस, बल्लियां लगाकर लोगों को आने जाने की मनाही कर दी गई है। कई स्थानों पर 24 घंटे पुलिस की तैनाती की गई है। पालिका सदस्य सौरभ तिवारी ने बताया कि गोला लेखपाल जयप्रकाश वर्मा ने उन्हें फोन कर आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए दुकानदारों के मोबाइल नंबर मांगे थे जो उन्होंने उपलब्ध करा दिए हैं, बावजूद इसके बुधवार दोपहर तक आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। गुरुवार से व्यवस्था किए जाने का आश्वासन मिला है।
------------------
कहीं भारी न पड़ जाए अधिकारियों की लापरवाही
गोला गोकर्णनाथ। नगर के बीचों बीच घनी आबादी वाले मोहल्ला कुम्हारन टोला में वृद्धा के कोरोना पॉजिटिव मिलने से नगर और मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल है। शासन की गाइड लाइन के अनुसार 250 मीटर परिधि में कंटेन्मेंट जोन बनाया जाता है, लेकिन यहां अधिकारियों की लापरवाही देखी जा रही है। कहने को तो कोरोना पॉजिटिव के आवास वाली गली को सील कर दिया गया, लेकिन 100 मीटर की दूरी में खुटार रोड पर दुकानें बदस्तूर खुली हैं। 250 मीटर की परिधि में आ रही आस पास की गलियों को कंटेंनमेंट जोन में शामिल नहीं किया गया है। इन गलियों से ही लोग आ जा रहे हैं। पालिका सदस्य सौरभ तिवारी ने पालिका कर्मियों के सहयोग से मोहल्ले को सैनिटाइज कराया।
-------------
कंटेंनमेंट जोन में आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी की व्यवस्था की गई है। मोहल्लेवासियों को दुकानदारों के मोबाइल नंबर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। फोन करने पर उन्हें होम डिलीवरी की सुविधा मिलेगी।
-अखिलेश यादव एसडीएम गोला।
-----
पथरी का आपरेशन कराने गई थी लखनऊ, जांच में निकली संक्रमित
ममरी। लखनऊ में पथरी का आपरेशन कराने गई ब्लॉक कुंभी क्षेत्र के गांव हैदराबाद निवासी 35 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली। अधिकारियों के निर्देश पर पहुंची पुलिस और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने बैरिकेडिंग कर मोहल्ले को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर परिवार वालों की थर्मल स्क्रीनिंग कर सैंपलिंग के लिए भेज दिया।
प्रधानपति चांद खां ने बताया कि गांव निवासी 35 वर्षीय महिला जिनके परिवार में 17 सदस्य हैं। पथरी की मरीज होने से महिला को पहले शाहजहांपुर फिर लखीमपुर ले जाया गया। सुधार न होने पर उसे छह जुलाई को लखनऊ ले जाया गया जहां जांच में वह कोरोना संक्रमित मिली। सात जुलाई को उसके घर लौटने पर गांव में हड़कंप मच गया। बुधवार को पीएचसी अधीक्षक डॉ गणेश कुमार, डॉ नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में गांव पहुंची स्वास्थ्य कर्मियों की टीम योगेश कुमार, पुष्पेंद्र कुमार ने परिवार के सभी 17 सदस्यों की थर्मल स्क्रीनिंग कर 108 एंबुलेंस से कोविड सेंटर भेज दिया। एसओ सुनीत कुमार ने गांव के उस मोहल्ले की बेरीकेडिंग कराकर लॉक कर दिया है। साथ ही मोहल्ले वालों को घरों में क्वारंटीन रहने की हिदायत देकर प्रधान से मोहल्ले को सैनिटाइज कराने को कहा है। संवाद