फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SDM court should be run regularly in Sadar tehsil premises

Lakhimpur Kheri News: सदर तहसील परिसर में नियमित संचालित हो एसडीएम न्यायालय

Wed, 16 Jul 2025 11:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
SDM court should be run regularly in Sadar tehsil premises
जिला​धिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे अ​धिवक्तागण। स्रोत अ​धिवक्ता
लखीमपुर खीरी। सदर तहसील परिसर में प्रत्येक मंगलवार को एसडीएम न्यायालय का संचालन होता है। शेष दिन कलक्ट्रेट परिसर में एसडीएम न्यायालय संचालित होता है। सप्ताह में सिर्फ एक दिन न्यायालय का तहसील परिसर में संचालित होने से न तो वादों का निस्तारण हो पाता है, न ही वादकारियों को ही लाभ मिल पा रहा है। अधिवक्ताओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

लखीमपुर तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बुधवार को जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को ज्ञापन सौंपकर सदर तहसील परिसर में नियमित रूप से एसडीएम न्यायालय संचालित कराने की मांग की। तहसील बार एसोसिएशन के मंत्री अधिवक्ता यज्ञ प्रकाश त्रिवेदी ने बताया कि तहसील से कलक्ट्रेट की दूरी लगभग दो किमी है। अधिवक्ताओं और वादकारियों को तहसील से कलक्ट्रेट पैरवी करने जाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पडता है। मार्ग में अत्यधिक भीड़-रहती है।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि वादकारी और अधिवक्ताओं की परेशानी को देखते हुए जैसे अन्य तहसीलों में उपजिलाधिकारी न्यायालय सभी कार्य दिवसों में तहसील प्रागंण ही संचालित होते हैं, वैसे ही सदर तहसील में संचालित कराया जाए। कहा कि इस संबंध में कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन अभी तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed