{"_id":"657b42e3840b3c93a008913a","slug":"scrapping-center-did-not-find-operators-25-thousand-condom-vehicles-on-the-roads-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-11060-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: स्क्रैपिंग सेंटर को नहीं मिले संचालक, 25 हजार कंडम वाहन सड़कों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: स्क्रैपिंग सेंटर को नहीं मिले संचालक, 25 हजार कंडम वाहन सड़कों पर
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में वाहन स्क्रैपिंग सुविधा केंद्र संचालन की प्रक्रिया अधर में अटकी है। तमाम प्रयासों के बाद विभाग को आवेदक नहीं मिले। स्क्रैपिंग सेंटर न होने से जिले की सड़कों पर दौड़ रहे 25 हजार से अधिक कंडम वाहनों के निस्तारण नहीं हो पा रहा। हालांकि, स्वचालित फिटनेस केंद्र के लिए विभाग को दो आवेदन मिले हैं। फिटनेस केंद्र संचालन से वाहन स्वामियों को राहत मिलेगी।
निजी और कॉमर्शियल मिलाकर जिले में छह लाख से अधिक वाहन पंजीकृत हैं। 25 हजार से अधिक वाहन ऐसे हैं, जो निर्धारित 15 वर्ष की अवधि पूरे कर चुके हैं। ये वाहन अब भी सड़कों पर दौड़ रहे हैं। जबकि अवधि पूरी होने के बाद वाहन को स्क्रैप कराने का नियम है। इसके लिए सभी जिलों में वाहन स्क्रैपिंग सेंटर (रजिस्ट्रीकृत यान सुविधा केंद्र) खोलने के निर्देश जारी किए गए हैं।
परिवहन विभाग ने इच्छुक आवेदकों से आवेदन भी मांगे। इसके बावजूद जिले में किसी ने भी स्क्रैपिंग सेंटर खोलने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। आवेदक न मिलने से स्क्रैपिंग सेंटर संचालन की योजना अधर में अटकी है।
विज्ञापन
ऑटोमेटिक फिटनेस केंद्र संचालन को मिले दो आवेदन
परिवहन विभाग ने वाहनों की फिटनेस को जिले में ऑटोमेटिक फिटनेस केंद्र संचालन की योजना भी शुरू की है। फिटनेस केंद्र संचालन को जिले में दो आवेदन मिले हैं। एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार सिंह ने बताया कि तमाम प्रचार-प्रसार के बावजूद स्क्रैपिंग सेंटर केे लिए आवेदन नहीं मिले। ऑटोमेटिक फिटनेस केंद्र के लिए दो आवेदन आए हैं। आगे की प्रक्रिया मुख्यालय स्तर पर चल रही है। निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद भी संचालित वाहनों की जांच की जा रही है।