फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Schools and colleges from 1st to 12th will remain closed till January 14

Lakhimpur Kheri News: 14 जनवरी तक बंद रहेंगे एक से 12वीं तक के स्कूल-कॉलेज

Tue, 10 Jan 2023 11:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Schools and colleges from 1st to 12th will remain closed till January 14
शीतलहर और कड़ाके की ठंड के चलते आंगनबाड़ी केंद्र भी 14 तक बंद
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। कड़ाके की ठंड के चलते कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूल-कॉलेजों में अवकाश की समयावधि बढ़ाकर 14 जनवरी कर दी गई है।
बीएसए लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा कड़ाके की ठंड पड़ने को लेकर जारी अलर्ट के क्रम में अवकाश बढ़ाया गया है। अब जनपद के कक्षा एक से 12वीं तक के सभी प्राइमरी, जूनियर हाईस्कूल, माध्यमिक, सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 14 जनवरी तक अवकाश रहेगा। इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए सभी बीईओ को निर्देश जारी किए हैं।

उधर, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने भी कड़ाके की ठंड से मासूमों को सुरक्षित करने के लिए समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों को 14 जनवरी तक बंद कर दिया है। हालांकि इस दौरान आंगनबाड़ी वर्कर एवं पोषण ट्रैकर वजन एवं पोषाहार वितरण संबंधी कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed