फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   School toilets are in a bad state... doors are broken, there is no water supply

Lakhimpur Kheri News: स्कूलों के शौचालय बदहाल... टूटे हैं दरवाजे, पानी की व्यवस्था नहीं

Wed, 04 Feb 2026 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 04 Feb 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
School toilets are in a bad state... doors are broken, there is no water supply
उच्च प्राथमिक विद्यालय खैरीगढ़ शौचालय का हाल। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले के 3106 परिषदीय विद्यालयों में से अधिकांश का हाल बेहाल है। शौचालयों के टूटे दरवाजे, गंदगी के लगे ढेर, खराब पानी की व्यवस्था और जर्जर भवन बच्चों व स्टाफ के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं।
विज्ञापन

विद्यालयों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के लिए हर वर्ष करोड़ों रुपये की ग्रांट आती है। इसके बाद भी जिम्मेदार लापरवाही बरत रहे हैं। बुधवार को जिले भर के करीब 50 स्कूलों की पड़ताल कराई। इस दाैरान लगभग सभी जगह कोई न कोई अव्यवस्था मिली। अधिकांश जगह के शौचालय खराब थे। स्कूलों में वैसे तो बालक-बालिका के अलग-अलग शौचालय हैं लेकिन काफी जगह शौचालय बदहाल होने से एक ही शौचालय सभी इस्तेमाल करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

निघासन के यूपीएस खैरीगढ़ स्कूल के शौचालय में गंदगी का अंबार मिला। बाहर बड़ी-बड़ी झाड़ियां थीं, जहां सांप सहित जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा है। रकेहटी के शौचालय की भी दशा बदहाल मिली। लोकई पुरवा के शौचालय के दरवाजे गायब मिले। सीटों पर कूड़ा जमा मिला। दिव्यांग शौचालय में तो दरवाजे तक नहीं हैं और गंदगी की भी भरमार है। गोला ब्लाॅक के सिंगहा स्कूल की बाउंड्री तीन सालों से टूटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीएस संसारपुर में दो तरफ बाउंड्रीवाल नहीं है। मेन गेट भी नहीं लगा है। बिजुआ के बस्तौली संविलियन विद्यालय की बाउंड्रीवाल गिरी मिली। शौचालयों में ताला लटकता मिला। कन्या कंपोजिट बेहजम स्कूल के बरामदे का टाइल्स टूटा मिला। शौचालय निष्प्रयोज्य मिला। इंचार्ज नीलम ने बताया कि यहां आधार कार्ड बनते हैं। बाहरी लोगों के आने-जाने से दिक्कतें बढ़ी हैं।

गोला के जवाहर प्राथमिक विद्यालय का भवन खंडहर में तब्दील हो रहा है। अमीरनगर के संविलियन विद्यालय देवरिया का भवन जर्जर होने से बच्चों को दूसरे भवन के कमरों में बैठाया जा रहा है। बांकेगंज खोजियापुर के यूपीएस के दो कमरे की छत का लिंटर में सरिया निकलकर बाहर दिख रही हैं। बरसात में कमरे और बरामदे टपकते हैं।

उच्च प्राथमिक विद्यालय खैरीगढ़ शौचालय का हाल। संवाद

उच्च प्राथमिक विद्यालय खैरीगढ़ शौचालय का हाल। संवाद

उच्च प्राथमिक विद्यालय खैरीगढ़ शौचालय का हाल। संवाद

उच्च प्राथमिक विद्यालय खैरीगढ़ शौचालय का हाल। संवाद

उच्च प्राथमिक विद्यालय खैरीगढ़ शौचालय का हाल। संवाद

उच्च प्राथमिक विद्यालय खैरीगढ़ शौचालय का हाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed