फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   School officials laughed sausage feast in the kitchen !

स्कूल रसोई में पका मांस अफसरों ने उड़ाई दावत!

Wed, 13 May 2015 10:18 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 13 May 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
School officials laughed sausage feast in the kitchen !
बेहजम ब्लाक के पूर्व माध्यमिक स्कूल सिसावां कलां की रसोई में मांस पकाकर दावत उड़ाने की चर्चा से विभाग में हड़कंप है। मामले की शिकायत डीएम से की गई, जिसके बाद अतिरिक्त एसडीएम ने विद्यालय पहुंचकर जांच की है।
विज्ञापन

बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी बेहजम संजय गुप्ता, बीएसए के स्टेनो विजय प्रकाश, विभाग के एक अन्य अधिकारी के अलावा एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आपदा प्रबंधन की बैठक में हिस्सा लेने बांकेगंज ब्लाक के पुनर्भूग्रंट स्थित स्कूल गए थे। वहां से वापस आने पर बीईओ और उनके साथ के लोग पूर्व माध्यमिक स्कूल सिसावां कलां में जांच करने गए। आरोप है कि सिसावां कला के स्कूल में अधिकारियों ने दावत का प्रोग्राम बना लिया। कुछ लोग अपने काम से गोला चले गए, वापस आने पर टीम ने स्कूल में दावत उड़ाई। स्कूल में मांस पकाने की सूचना ग्रामीणों ने डीएम किंजल सिंह को दी, जिसके बाद डीएम के निर्देश पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने एसओ फरधान आरपी यादव के साथ स्कूल पहुंचकर जांच की तो वहां से टीम जा चुकी थी। एसडीएम ने गांव में मौजूद शिक्षक को बुलाकर कक्ष खुलवाए और रसोई चेक की, जिसमें एक कुकर में पका हुआ मांस और चावल रखे हुए मिले।
विज्ञापन

बीएसए डॉ ओपी राय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, लेकिन किसी काम के सिलसिले में जिले से बाहर हूं। आते ही मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed