ममरी। महेशपुर रेंज परिसर में गिद्ध दिवस के उपलक्ष्य में वल्चर अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विलुप्त हो रहे गिद्धों के बारे में बताया गया।
रेंजर नरेश पाल सिंह ने ग्रामीणों को बताया कि सितंबर के पहले शनिवार को गिद्ध दिवस मनाया जाता है। बदलती आबोहवा की वजह से गिद्ध विलुप्त हो रहे हैं, जो चिंता का विषय है। क्योंकि गिद्ध प्रकृति के सफाईकर्मी होते हैं। उन्होंने गिद्धों के संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि यदि किसी भी ग्रामीण को कहीं गिद्ध दिखाई पड़े, तो उसकी सूचना वनकर्मियों को दे सकते हैं। कार्यशाला में महेशपुर, रामदीनपुर, कन्हैयागंज, परेली आदि गांव के तमाम ग्रामीण और वनकर्मी मौजूद रहे। संवाद