फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sand-laden tractor-trolley and ballast-laden truck collide, truck driver injured

बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और गिट्टी भरे ट्रक में भिड़ंत, ट्रक चालक घायल

Fri, 05 Mar 2021 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Sand-laden tractor-trolley and ballast-laden truck collide, truck driver injured
महेवागंज। बुधवार देर रात शारदा नगर मार्ग पर गिट्टी भरे ट्रॉला और बालू लदी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कानपुर नगर निवासी राकेश कुमार (39) चौदह चक्का ट्रक में गिट्टी लेकर शारदानगर की ओर जा रहा था। क्लीनर छोटू पास बैठा था। देर रात ट्रक फूलबेहड़ के खइहा पिकेट चौकी से थोड़ा आगे बढ़ा तभी सामने से बालू भरे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से चालक स्टेयरिंग के बीच फंस गया। हादसा देख ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गए। जहां उसकी हालत नाजुक बताई गई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह ने बताया कि दोपहर बाद ट्रैक्टर मालिक रवीना मिश्रा पत्नी अरविंद मिश्रा निवासी गोमती नगर थाना सदर कोतवाली ने तहरीर दी है कि उसका ड्राइवर रमित मिश्रा शारदा नगर से बालू भरकर लखीमपुर जा रहा था। तभी एक ट्रक ने ट्रॉली में सामने से टक्कर मार दी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भीरा मार्ग पर गन्ना भरा छोटा हाथी पलटने से वाहन सवार देवरिया गांव निवासी चालक मुन्ना और उसका भाई मतीन घायल हो गए। घर वालों ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है।

प्रभारी निरीक्षक फूलबेहड़ एसएन सिंह ने बताया कि रात में बालू भरे वाहनों के आने जाने का मामला खनन विभाग से जुड़ा मामला है। बालू भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed