गोला गोकर्णनाथ। नगर के चिल्ड्रंस एकेडमी में सोमवार को मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के एमडी सतीश चंद्र गुप्ता, अनुभव गुप्ता और सविता गुप्ता ने विजेताओं छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
मेहंदी प्रतियोगिता की विजेता समरीत कौर, पूर्वी त्यागी, अंबिका, अवरीत कौर, कृशानगी शर्मा, अर्शी अंसारी, कृतिका सोनी, अंशिका स्नेहा, समृद्धि सिंह, अपराजिता सिंह, शबाना खातून, तान्वी पटेल, आकांक्षा सक्सेना, अंशिका गौतम, नवप्रीत कौर, जन्नत मोयद, जागृति जग्गी, गरिमा सिंह, बानी, स्वाति प्रिया सिंह को पुरस्कृत किया। रंगोली प्रतियोगिता की विजेता सयानी पटेल, अल्बिया, अलीजा, इल्मा, दर्शना, अवनी, यशी कनौजिया, दीक्षा वाजपेई, पलक वर्मा, ख्याति अवस्थी, बानी गुप्ता, आराध्या तिवारी, फिजा खान, रिद्धि दीक्षित, मनप्रीत कौर और मनकीरत को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अजय कृष्ण आनंद, शैलजा त्रिवेदी, सोनम सिंह, पूजा सक्सेना, अनुराधा, मानसी तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद