{"_id":"688e58e14f1a4ac47e0a0773","slug":"rudra-maha-yagya-started-in-sherpur-kalash-yatra-started-with-devotion-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-152313-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शेरपुर में रुद्र महायज्ञ शुरू, भक्ति भावना से निकली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शेरपुर में रुद्र महायज्ञ शुरू, भक्ति भावना से निकली कलश यात्रा
Sat, 02 Aug 2025 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 02 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
शेरपुर में रुद्र महा यज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा। संवाद
- फोटो : संवाद
ममरी। गांव शेरपुर के श्री हनुमान मंदिर में होने वाली सात दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ का शनिवार को कलश यात्रा और भूमि पूजन के साथ शुभारंभ हो गया है।
नैमिष से आए यज्ञाचार्य पं. पवन कुमार वाजपेई, दिजेंद्र कुमार वाजपेई, कृष्ण अवतार मिश्र, प्रवीण मिश्र और अमन त्रिवेदी के निर्देशन में सैकड़ों महिलाए पीत वस्त्र धारण कर उल्ल नदी से कलशों में जल भरकर श्री हनुमान मंदिर पहुंची। यहां आचार्यों ने वैदिक मंत्रों के साथ भूमि पूजन कर कलश स्थापना कराई। मुख्य आयोजक अंजनी कुमार दीक्षित ने बताया कि तीन अगस्त को अरणि मंथन पंचांग पूजन, चार अगस्त को बेदी रचना मंडप रचना, पांच अगस्त को यज्ञ मंडप में अग्नि प्रवेश और परिक्रमा के कार्यक्रम होंगे। अनुष्ठान के चलते मथुरा वृंदावन से आए श्री राधा किशोरी सेवा संस्थान रासलीला पार्टी के कलाकार सजीव झांकियाें के जरिये रासलीला का मंचन करेंगे।
इस अवसर पर शेरपुर सकेथू, सेमरई, बांसगांव बसई, भल्लिया बुजुर्ग, राजेपुर, जिगनहा, खानपुर, कंधरापुर आदि गांव के सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।