फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   RTE: Applications will be invited in four phases

आरटीई : चार चरणों में मांगे जाएंगे आवेदन

Thu, 04 Jan 2024 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
RTE: Applications will be invited in four phases
लखीमपुर खीरी। राइट टू एजुकेशन (आरटीई) योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा बच्चों को प्रवेश मिलें, इसकेलिए विभाग तैयारियाें में जुट गया है। विभागीय कर्मचारियों का कहना है कि 20 जनवरी से पहले चरण की प्रक्रिया संपन्न होनी है। इस बार चार चरणों में आवेदन मांगे जाएंगे। 20 जनवरी से प्रवेश लिए जाएंगे।
विज्ञापन

लॉटरी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। प्रवेश पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर किया जाएगा। जिले की सभी तहसीलों में 700 से ज्यादा स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। नियमत: निजी स्कूलों में कुल 25 प्रतिशत सीटों पर आरटीई के तहत प्रवेश लिए जाते हैं। विभागीय कर्मचारियों का कहना है कि इस बार 20 जनवरी से 18 फरवरी तक पहले चरण में आवेदन लिए जाएंगे।
विज्ञापन

छह मार्च तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करानी होगी। दूसरे चरण में एक मार्च से 30 मार्च तक आवेदन और 17 अप्रैल तक प्रवेश प्रक्रिया, तीसरे चरण में 15 अप्रैल से आठ मई तक आवेदन और 23 मई तक दाखिले लिए जाएंगे। चौथे और अंतिम चरण में एक जून से 20 जून तक आवेदन फार्म लिए जाएंगे। इसके साथ ही सात जुलाई तक दाखिले की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्कूलों ने की हीलाहवाली, तो होगी कार्रवाई

बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी का कहना है कि आरटीई के तहत हर स्कूल को 25 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश लेना होगा। इस कार्य में हीलाहवाली व अभिभावकों को प्रवेश के लिए बार बार दौड़ाने वाले स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed