फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Roman speculation that the BJP!

रोमी के भाजपा में जाने की अटकलें!

Mon, 20 Jun 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां। Updated Mon, 20 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
आम लोगों में गरीबों के हमदर्द की है पहचान 
विज्ञापन

बसपा से निकाले जाने से अन्य दलों के दावेदारों में बेचैनी

विधायक रोमी साहनी को पार्टी से निकाले जाने से जिले में अटकलों का दौर शुरू हो गया है। बसपा से निकाले जाने के बाद रोमी के अन्य दल में जाने की संभावना बढ़ गई हैै। इससे दूसरे दलों के दावेदारों में हलचल बढ़ गई है। हरविंदर साहनी उर्फ रोमी साहनी पार्टी बसपा से विधानसभा चुनाव जीते थे लेकिन जीतने के बाद उन्होंने  अलग हटकर नई मिसाल पेश की। वह लोगों के घर सुख-दुख पता चलने पर न सिर्फ पहुंचते थे बल्कि परिवार को हरसंभव आर्थिक मदद भी देते हैं। इसके अलावा पलिया विधानसभा क्षेत्र में आजादी के बाद से अभी तक बिजली के लिए तरस रहे करीब 40 उन गांवों में विद्युतीकरण कराने का भी श्रेय है। लोगों का मानना है कि चुनाव के पहले बसपा का अचानक उठाया गया कदम उस पर भारी पड़ सकता है वहीं पार्टी का कहना है कि किसी के बाहर निकाले जाने से पार्टी की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। 
वर्ष 2012 में जब हरविंदर कुमार उर्फ रोमी साहनी ने बसपा के सिंबल से नवसृजित पलिया विधानसभा से चुनाव लड़ा था, तो उनके बारे में बहुत कम लोग ही वाकिफ थे। उनका कोई राजनीतिक इतिहास भी नहीं था। 2012 में वह पहली बार विधायक बने थे। साथ ही पलिया के पहले विधायक थे। चुनाव जीतने के बाद वह आए दिन जनता से मिलने लगे और सबसे पहली अपनी निधि से उन 40 गांवों को बिजली मुहैया कराई जो आजादी के बाद से बिजली से वंचित थे। इसके अलावा हादसों का शिकार हुए लोगों के घर पहुंचकर आर्थिक मदद देना शुरू की। ऐसे कामों से उन्होंने लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली। वर्ष 2017 के चुनाव के लिए भी उनको काफी मजबूत दावेदार माना जा रहा था लेकिन चुुनाव कार्यक्रम की घोषणा से पूर्व ही उनको बसपा से निष्कासित कर दिया गया। 
विज्ञापन


बीजेपी में जाने की ज्यादा लग रहीं अटकलें
बसपा से निष्कासित किए गए विधायक रोमी साहनी के बीजेपी में जाने की ज्यादा अटकलें लगाई जा रहीं हैं। हालांकि इस पर रोमी की ओर से अभी कोई रुख स्पष्ट नहीं हो सका है। उनके बीजेपी में जाने की ज्यादा अटकलें इस वजह से हैं कि राज्यसभा सांसद और बसपा के कद्दावर नेता रहे जुगुल किशोर अब बीजेपी का दामन थाम चुके हैं। रोमी को बसपा से पलिया विधानसभा का टिकट दिलाने में उन्हीं का योगदान माना जाता है। हालांकि रोमी इस बदलाव के बाद भी बसपा से ही जुड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। पार्टी की अपनी पहचान है। इसमें विधायक या किसी पदाधिकारी के रहने या न रहने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। जो अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होगा, उसे बाहर जाना होगा। रोमी साहनी और राजेश वाल्मीकि को इसी के चलते पार्टी से निकाला गया है। 
- अजय चौधरी, जिलाध्यक्ष बसपा 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed