{"_id":"958c5b7f2aab8222d67fb053e1846c68","slug":"road-accident-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर फटने से ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टायर फटने से ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत
महेवागंज (लखीमपुर खीरी)।
Updated Thu, 11 Dec 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टायर फटने से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खाईं में पलट गई। इसमें चालक 30 वर्षीय
विज्ञापन
विनोद निवासी गांव फत्तेपुर थाना खीरी की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से ट्रैक्टर सीधा कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बुधवार को लखीमपुर के एक भट्ठे से ईंट लादकर ट्रैक्टर ढखेरवा गया। ईंट उतारने के बाद विनोद मजदूरों को बिठाकर रात में वापसी कर रहा था। बताते हैं रात करीब 11 बजे उल्ल नदी पुल के समीप पहुंचते ही ट्रैक्टर का टायर तेज आवाज के साथ फट गया। यह देख ट्रॉली पर बैठे मजदूर कूद कर भाग गए। इस बीच चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाईं में पलट गया। जिसके नीचे चालक दब गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रैक्टर को सीधा कराने के बाद विनोद को बाहर निकलवाया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।