{"_id":"58231fa54f1c1b342fb39084","slug":"rngrejan-cooker-bursts-the-blast-created-a-stir","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगरेजान में कुकर फटने से धमाका, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगरेजान में कुकर फटने से धमाका, मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
Updated Wed, 09 Nov 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
cooker blast
- फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला रंगरेजान में खाना बनाते समय एक घर में कुकर फट गया। कुकर फटने से हुए जबरदस्त धमाके की आवाज सुनकर वहां पर भगदड़ मच गई। आसपास के लोग भी घरों से निकलकर बाहर आ गए। हालांकि इसमें कोई हताहत तो नहीं हुआ लेकिन मोहल्ले में खासा हड़कंप मचा रहा।
मोहल्ला रंगरेजान में उस वक्त भगदड़ मच गयी जब सचिन नाग के घर में खाना बनाते समय जोरदार विस्फोट हुआ। आवाज सुन कर आस- पास के लोग घरों से बाहर निकले तो देखा कि सचिन के घर में कुकर में बन रहे चावल पूरे घर में बिखरे पड़े थे। साथ ही कुकर और चूल्हे के परखच्चे उड़ चुके थे। तेज आवाज सुनकर मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई।