फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   River levels rise in Nepal, flooding in many areas

Lakhimpur Kheri News: नेपाल में नदियों का जलस्तर बढ़ा, कई इलाकों में जलभराव

Thu, 02 Jul 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 02 Jul 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
River levels rise in Nepal, flooding in many areas
धनगढ़ी बस स्टैंड के पास बाजार में सड़क पर भरा पानी। स्रोत: संवाद
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल में बुधवार रात से हो रही बारिश के कारण धनगढ़ी समेत कैलाली जिले की मोहाना, कान्द्रा, काढ़ा, कर्णाली और महाकाली नदियों तथा नालों का जलस्तर बढ़ गया है। इससे धनगढ़ी और आसपास के गांवों में जलभराव हो गया, जिससे घरों में रखा खाद्यान्न, कपड़े और अन्य सामान भीग गया।
विज्ञापन

कैलाली जिला प्रशासन के सूचना अधिकारी शिवराज जोशी ने बताया कि बुधवार रात से जिले समेत प्रदेश में हुई भारी बारिश के चलते मोहाना, कान्द्रा, काढ़ा, कर्णाली और महाकाली नदियों तथा नालों का जलस्तर बढ़ गया, जिससे आसपास के गांवों में पानी भर गया।
विज्ञापन

धनगढ़ी के वार्ड नंबर एक से दस, बस स्टैंड, वैया बेहड़ी, शिवनगर, विशाल नगर, शांति नगर और कैंपस रोड क्षेत्र के घरों व दुकानों में बरसात का पानी भर गया। इससे खाद्यान्न, कपड़े और अन्य सामान भीगने से लोगों को नुकसान उठाना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed