फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rimjhim come from rain hydration

रिमझिम वर्षा से आई तरावट

Mon, 29 Jun 2015 05:44 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 29 Jun 2015 05:44 PM IST
विज्ञापन
Rimjhim come from rain hydration
छत्तीस घंटे की लगातार बारिश के बाद एक दिन आसमान साफ रहा। रविवार रात से एक बार फिर रिमझिम वर्षा का सिलसिला शुरू हुआ जो दिन भर जारी रहा। सुबह बूंदाबांदी के बाद वर्षा की झड़ी लगी रही। इससे न केवल तापमान में गिरावट आई है बल्कि मौसम भी बेहद खुशनुमा हो गया। बच्चों ने ही नहीं बड़ों ने भी वर्षा में भीगने का आनंद लिया। हल्की बारिश होने के कारण जलभराव तो नहीं हुआ लेकिन सड़कों पर कीचड़ के कारण निकलना मुश्किल हो गया। कई लोग कीचड़ में फिसलने से चोट भी खा गए।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 33.00 डिग्री और न्यूनतम 26.00 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तापमान में गिरावट आई तो लोगों को उमस से राहत मिली और उन्होंने वर्षा का जमकर आनंद लिया। विशेषकर बच्चों में वर्षा को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। कुछ बच्चे छाता लेकर सड़कों पर निकले तो कुछ ने वर्षा में भीगने का आनंद लिया।
विज्ञापन

रिमझिम वर्षा होने से शहर में जलभराव तो नहीं हुआ लेकिन कीचड़ के कारण लोगों को शहर में निकलना मुश्किल हो गया। कई जगह नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहता दिखा। कीचड़ के कारण पैदल चलने वाले कई लोग फिसल कर गिरे। कई बाइक फिसल गईं। इससे लोगों को चोट आई। दिन भर वर्षा होने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कार्य दिवस शुरू होने के समय वर्षा शुरू हो जाने से लोग देर से अपने काम पर पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों ने उठाया रिमझिम वर्षा का लुत्फ
बांकेगंज। यहां कस्बे में सोमवार सवेरे हुई रिमझिम वर्षा से मौसम सुहावना हो गया। वर्षा के बाद तापमान में गिरावट आने से गर्मी में जूझ रहे लोगों को राहत मिली। इस बीच कस्बे के बच्चे बाजार में छाता लगाकर रिमझिम वर्षा का आनंद लेते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed