फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rhinoceros Rehabilitation Scheme Phase Two brings joy to Himangani's house

गैंडा पुनर्वासन योजना फेज टू में हिमांगनी के घर आई खुशी

Wed, 17 Mar 2021 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Rhinoceros Rehabilitation Scheme Phase Two brings joy to Himangani's house
गैंडा पुनर्वासन योजना फेज टू में घूमता गैंडा। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

दुधवा पार्क प्रशासन में खुशी, हो रही नामकरण की तैयारी

विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व में गैंडों की संख्या बढ़कर हुई 43

बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व की गैंडा पुनर्वासन योजना फेज टू से खुशखबरी आई है। यहां हाल ही में हिमांगनी मादा गैंडा ने एक शिशु को जन्म दिया है। पार्क अधिकारी अभी इस शिशु की न तस्वीर ले पाए हैं और न ही इसके लिंग का पता लगाया जा सका है। गैंडा पुनर्वासन योजना फेज टू में इस शिशु के जन्म के बाद परिवार के सदस्यों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है, जबकि दुधवा टाइगर रिजर्व में गैंडों की संख्या 42 के बजाय अब 43 हो गई है।
दुधवा टाइगर रिजर्व में चल रही गैंडा पुनर्वासन योजना फेज टू की शुरूआत अप्रैल 2018 में की गई थी। बेलरायां रेंज के 14 वर्ग किलोमीटर में फैले भदीताल में तीन मादा हिमांगनी, रोहणी और कल्पना के अलावा एक नर नेपोलियन को बसाया गया था। इसमें से हिमांगनी गर्भवती थी, जिसने हाल ही में एक शिशु को जन्म दिया है।
विज्ञापन

गैंडा पुनर्वासन क्षेत्र में पेट्रोलिंग करने वाली टीम ने गैंडा शिशु को देखकर यह खुशखबरी पार्क अधिकारियों को दी। दुधवा नेशनल पार्क के उपनिदेशक मनोज सोनकर ने गैंडा शिशु के जन्म के बाद भादीताल में गैंडों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हाथियों से बराबर इनकी निगरानी की जा रही है। गैंडा शिशु की तस्वीर अभी तक नहीं ली जा सकी है। पार्क प्रशासन ने गैंडा शिशु की तस्वीर लेने के लिए गैंडा पुनर्वासन क्षेत्र में दस कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व के मुख्य वन संरक्षक/ फील्ड निदेशक संजय पाठक ने गैंडा पुनर्वासन योजना फेज टू में गैंडा शिशु को जन्म देने की पुष्टि करते हुए बताया कि जल्द ही इसके लिंग का पता लगाकर उसका नामकरण किया जाएगा।

दुधवा के प्रत्येक गैंडों को दिए गए हैं नाम

दुधवा टाइगर रिजर्व में गैंडा परिवार में इस समय कुल 42 गैंडे हैं। इस नए शिशु के जन्म से अब इनकी संख्या बढ़कर 43 हो गई है। इनमें सभी को अलग-अलग नाम दिए गए हैं। नवजात शिशु के लिंग का पता लगने के बाद उसका भी नामकरण किया जाएगा। इसके साथ ही सभी 42 गैंडों में से 38 गैंडों की वर्ष 2018 में डीएनए प्रोफाइल भी बनाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed