{"_id":"675b1b18cb3669e179094c47","slug":"reshu-was-the-winner-in-javelin-throw-and-amit-was-the-winner-in-400m-race-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-134908-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: भाला फेंक में रेशु और चार सौ मीटर दौड़ में अमित रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: भाला फेंक में रेशु और चार सौ मीटर दौड़ में अमित रहे अव्वल
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्साह नजर आया। बुधवार को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें बालिका वर्ग की भाला फेंक प्रतियोगिता में रेशु ने बाजी मारी। बालक वर्ग की चार सौ मीटर दौड़ में अमित अव्वल रहे।
बालिका वर्ग की प्रतियोगिता भाला फेंक में रेशु प्रथम, खुशबू जायसवाल द्वितीय व रेखा कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। बैडमिंटन में परिश्ना मौर्य ने बाजी मारी और बहार वर्मा दूसरे व आराधना मिश्रा तीसरे स्थान पर रहीं। शॉट पुट थ्रो के दौरान रेखा कुमारी और सिमरन संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहीं।
वहीं बालक वर्ग की प्रतियोगिता लंबी कूद में अमित कुमार प्रथम, विकास कुमार द्वितीय और हेमंत शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद में शिखर शुक्ला प्रथम, अमन कुमार द्वितीय व बेचू कुमार तृतीय स्थान पर रहे। भाला फेंक में हेमंत शर्मा ने बाजी मारी और प्रवीण प्रजापति दूसरे व अर्जुन कुशवाहा तीसरे स्थान पर रहे। चार सौ मीटर दौड़ में अमित कुमार यादव प्रथम, अमन द्वितीय व भारतलाल तृतीय स्थान पर रहे। शॉटपुट थ्रो में अंकुर कुमार ने बाजी मारी और रामजी सिंह द्वितीय व मोहम्मद फैज तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
निर्णायक समिति में सुमेधा सिंह, मोहित कुमार, धीरेंद्र वर्मा आदि शामिल रहे। इस अवसर पर प्राचार्य पद्येश पंकज, संयोजक अनूप कुमार सचान, कमलेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।