फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Reservations at issue did not mandate chart

शासनादेश जारी पर नहीं मिला आरक्षण चार्ट

Wed, 19 Aug 2015 06:26 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 19 Aug 2015 06:26 PM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आरक्षण प्रक्रिया के संबंध में शासनादेश जारी हुए नौ दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक आरक्षण चार्ट नहीं मिला हैै। लिहाजा आधिकारिक रूप से आरक्षण प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। डीएम किंजल सिंह ने ब्लाक स्तर पर आपत्ति प्राप्तकर्ता अधिकारियों को नामित कर दिया है और इनके प्रशिक्षण के लिए 22 अगस्त की डेट लगाई है।
विज्ञापन

11 अगस्त 2015 को आरक्षण के संबंध में शासनादेश जारी किया गया था, जिसके बाद विभागीय अधिकारी आरक्षण चार्ट का इंतजार कर रहे हैं। विभागीय सूत्र बताते हैैं कि आरक्षण चार्ट मिलने पर ही प्रक्रिया प्रारंभ की जा सकेगी। मंगलवार को डीएम किंजल सिंह ने आरक्षण प्रक्रिया के संबंध में आदेश जारी कर अनंतिम सूची प्रकाशन के बाद आपत्तियां प्राप्त करने के लिए ब्लाकवार बीडीओ को अधिकारी नामित कर दिया है। समय सारिणी के मुताबिक ग्राम पंचायत के आरक्षित प्रधानों, ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के आरक्षित वार्डों के आवंटन की प्रस्तावित सूची का प्रकाशन 31 अगस्त से दो सितंबर 2015 तक किया जाना हैै, जिसकी सूचियां ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत कार्यालय और डीपीआरओ कार्यालय पर चस्पा होनी हैं। इसके पश्चात लोग प्रस्तावों के विरुद्ध प्रकाशन की तिथि से सात दिन के अंदर यानी 31 अगस्त से छह सितंबर 2015 तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया जाएगा। यह आपत्तियां ब्लाक कार्यालय, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय या डीएम कार्यालय में जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन

प्रभारी डीपीआरओ कुरेंद्र पाल ने बताया कि समय सारिणी के अनुसार आरक्षित प्रधानों, ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के आरक्षित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम सूची का प्रकाशन 10 से 11 सितंबर 2015 तक किया जाएगा। आरक्षण चार्ट मिलते ही प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।
यह अधिकारी प्रशिक्षण में होंगे शामिल
कलक्ट्रेट सभागार में 22 अगस्त को दो बजे से आरक्षण प्रक्रिया के संबंध में अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें समस्त एसडीएम, बीडीओ और एडीओ पंचायत शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed