फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Report filed against 125 in polytechnic firing case

पॉलिटेक्निक में पथराव-फायरिंग मामले में 125 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 23 Mar 2022 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Report filed against 125 in polytechnic firing case
लखीमपुर खीरी। ऐरा रोड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में सोमवार की रात पथराव और फायरिंग के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो छात्रों को नामजद करते हुए 125 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के बाद से कैंपस के हॉस्टल में रहने वाले छात्रों में भय का माहौल है।
विज्ञापन

सोमवार की रात करीब नौ बजे पॉलिटेक्निक परिसर में सलेमपुर कोन निवासी छात्रों ने बाहरी लोगों के साथ मिलकर धावा बोल दिया था। हमलावरों ने परिसर के भवनों और हॉस्टल में पथराव कर तोड़फोड़ की थी। आरोप यह भी है कि हमलावर छात्रों ने दो राउंड फायरिंग भी की। इस दौरान हॉस्टल के कुछ छात्रों को भी मामूली चोटें भी आईं।
विज्ञापन

डरे सहमे छात्रों ने खुद को हॉस्टल में कैद कर लिया था। मंगलवार को प्राचार्य पद्मेश पंकज की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सलेमपुर निवासी छात्र जितेंद्र वर्मा और शिवा पटेल सहित 125 अज्ञात के खिलाफ बलवा और जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने पूछताछ के लिए दोनों नामजद छात्रों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइल जमा करने पर हुआ था विवाद - बताते चले कि सीनियर और जूनियर छात्रों के बीच प्रैक्टिकल की फाइल जमा करने को लेकर दिन में विवाद हुआ था। तब हॉस्टल में रहने वाले छात्रों का पलड़ा भारी रहा था। इसके बाद सलेमपुर निवासी छात्रों ने अपने बाहरी साथियों को लेकर रात में परिसर में धावा बोला और पथराव-फायरिंग कर दहशत फैला दी। कोतवाली के निरीक्षक ज्ञान प्रकाश तिवारी ने बताया कि दो छात्रों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। हॉस्टल में रहने वाले और लोकल एरिया के छात्रों के बीच विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed