फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ravindra became president of the Bar Association Palia

रवींद्र बने पलिया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

Fri, 23 Jan 2015 06:32 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Fri, 23 Jan 2015 06:32 PM IST
विज्ञापन
Ravindra became president of the Bar Association Palia
पलिया बार एसोसिएशन पंजीकृत के चुनाव में रवींद्र कुमार शर्मा विजयी हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी जगदीश चंद्र सोनी को छह मतों से हराया। शेष पदों पर पूर्व में ही एकल नामांकन होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया था। अध्यक्ष पद के परिणाम के बाद इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी गई।
विज्ञापन

पलिया बार एसोसिएशन पंजीकृत के अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट रवींद्र कुमार शर्मा और जगदीश चंद्र्र सोनी ने नामांकन कराया था। शेष पदों पर एकल नामांकन होने के कारण मतदान सिर्फ इसी पद पर होना था। अधिवक्ता संघ सभागार में शुक्रवार को दिन में 11 बजे मतदान शुरू हुआ जो दोपहर 2.30 बजे तक चला। मतदान को लेकर तहसील में काफी गहमागहमी रही। मतदान के बाद गिनती की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें रवींद्र्र कुमार शर्मा को 24 मत प्राप्त हुए और उनके प्रतिद्वंद्वी जगदीश चंद्र सोनी को 18 मत मिले, इस प्रकार रवींद्र्र छह मतों से विजयी रहे। अध्यक्ष पद का परिणाम आने के बाद उपाध्यक्ष पद पर राजेंद्र्र कुमार राठौर, मंत्री पद पर अमित गुप्ता महाजन, संयुक्त मंत्री पद पर ओमप्रकाश मौर्या, कोषाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार गुप्ता, अंकेक्षक पद पर राजाराम वर्मा और पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर दिनेश शर्मा के निर्विरोध निर्वाचन की आधिकारिक घोषणा भी कर दी गई। इसके बाद नव निर्वाचित कार्यकारिणी को मुख्य चुनाव अधिकारी अशर्फीलाल शर्मा, सहायक चुनाव अधिकारी सुनील कुमार राय, मनखुशी राम राना, दीपक कुमार पांडेय, संजय कुमार राना आदि ने प्रमाण पत्र सौंपे। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को सदस्याें ने बधाई देकर हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed