फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rape of a minor again in Pasgwan took away the teenager from home at night two arrested

लखीमपुर खीरी: पसगवां में फिर एक नाबालिग से दुष्कर्म, रात में किशोरी को घर से उठाकर ले गए, दो गिरफ्तार

Mon, 19 Jul 2021 06:59 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 19 Jul 2021 06:59 PM IST
सार

कोतवाली क्षेत्र में एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 18 जुलाई की रात वह पत्नी के साथ घर में लेटा हुआ था, जबकि उसकी 16 वर्षीय पुत्री नीचे कमरे में लेटी हुई थी।

विज्ञापन
Rape of a minor again in Pasgwan took away the teenager from home at night two arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लखीमपुर खीरी के पसगवां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो लोग एक घर में घुसकर एक 16 वर्षीय किशोरी को घर से उठा ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र में एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 18 जुलाई की रात वह पत्नी के साथ घर में लेटा हुआ था, जबकि उसकी 16 वर्षीय पुत्री नीचे कमरे में लेटी हुई थी। रात लगभग 12 बजे गांव का एक युवक अपने साथी संग उसके घर में घुस आया और पुत्री संग दुष्कर्म की कोशिश की। 
विज्ञापन


किशोरी के शोर मचाने पर दोनों आरोपियों ने उसका मुंह और हाथ पैर बांध दिए और अपनी झोपड़ी में उठा ले गए, जहां दोनों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म को अंजाम दे डाला, जिससे किशोरी बेहोश हो गई। पीड़िता के पिता ने बताया कि जब वह नीचे आया तो घर मे अपनी बेटी को न पाकर वह सन्न रह गया। उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने बताया कि पुत्री को न पाकर उसने रात में ही काफी देर तक तलाश की। बताया कि काफी देर बाद आरोपियों के घर के सामने पड़ी मिली। जिसके बाद पीड़िता का पिता कंधे पर उठाकर घर लाया। सुबह चार बजे होश आने पर किशोरी ने परिवार को आपबीती बताई, जिसके बाद पिता ने घटना की सूचना मोहम्मदपुर पुलिस चौकी और कोतवाली पसगवां को दी। 

चौकी प्रभारी अनेक पाल सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और घटना सत्य है। जबकि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed