फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   rape

सगे भाइयों पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

Fri, 09 Oct 2020 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
rape
rape
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ उसी के गांव के दो सगे भाइयों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पहले तो पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने में टालमटोल करती रही और पीड़िता, उसके परिवार को टरकाती रही। जब मामला मीडिया में आया तो कोतवाली पुलिस ने आनन-फानन रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा। वहीं महिला एसआई के साथ पहुंचे एएसपी और मोहम्मदी सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़िता के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला मंगलवार को दुधमुंहे बच्चे की दवा लेने पैदल गोला आई थी। दी गई तहरीर में आरोप है कि रास्ते में लक्ष्मणयती गांव के पास गांव के ही दो युवकों ने उसके साथ गन्ने के खेत में सामूहिक दुष्कर्म किया। मामला मीडिया में आने के बाद कोतवाली पुलिस ने घटना के तीसरे दिन आरोपी भाइयों के खिलाफ नामजद 376डी, 504 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। इधर, गुरुवार को एएसपी अरुण कुमार सिंह, महिला थाने से एसआई मधु ठाकुर और मोहम्मदी सीओ अभय प्रताप मल्ल ने गोला पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना कर पीड़िता के बयान दर्ज किए। कोतवाली पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

--------
एएसपी और सीओ ने पीड़िता के बयान दर्ज किए गए हैं। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। दो आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनिल कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed