{"_id":"5f947aa58ebc3e9b946f544a","slug":"ramleela-lakhimpur-news-bly4245780180","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला: रावण ने किया सीता हरण, शोक में डूबे राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी। श्रीरामलीला मेला मंचन के दौरान शनिवार को लक्ष्मण सूपर्णखा संवाद, खरदूषण वध और सीता हरण का कलाकारों ने मंचन किया।
विज्ञापन
रामलीला शुरू होते ही अगस्त्य मुनि का आशीर्वाद लेकर भगवान राम सीता और लक्ष्मण के साथ पंचवटी पहुंचते हैं। वहां रहने के लिए लक्ष्मण घास फूस की कुटिया बनाते हैं। अगले दृश्य में पहुंची सूपर्णखा दोनों भाइयों को देखकर उन पर मोहित हो जाती है। वह विवाह का प्रस्ताव रखती है। मना करने पर क्रोधित हो जाती है। इस पर भगवान राम का आदेश मिलते ही लक्ष्मण उसकी नाक काट लेते हैं। वह रोती बिलखती भाई खरदूषण के पास पहुंचती है। बहन को लेकर खरदूषण पंचवटी पहुंचकर भगवान राम से युद्ध करते हैं। इसमें खरदूषण मारा जाता है। इस पर सूपर्णखा लंका जाकर रावण को इसकी जानकारी देती है। रावण मायावी मारीच को सोने का हिरन बनकर भगवान राम और लक्ष्मण को कुटिया से दूर ले जाने को कहता है। मायावी मारीच सोने का हिरन बनकर कुटिया के आसपास विचरण करने लगता है। सीता उस पर मोहित होकर पाने की इच्छा जाहिर करती हैं। उसे पकड़ने के लिए राम और फिर लक्ष्मण के जाते ही रावण का साधु को भेष रखकर माता सीता का हरण कर लंका ले जाता है। माता सीता हरण का मंचन देखकर मौजूद लोग भाव विभोर हो जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।