फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ramapur road connecting to the highway is in bad shape

Lakhimpur Kheri News: हाईवे को जोड़ने वाली रामापुर की सड़क खस्ताहाल

Wed, 15 May 2024 03:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Ramapur road connecting to the highway is in bad shape
बस्ती हाइवे से ग्राम रामापुर को जाने वाली क्षतिग्रस्त सड़क पर हुई कीचड़। संवाद
लखीमपुर खीरी। बस्ती-धौरहरा हाईवे से जोड़ने वाली रामापुर की सड़क बदहाल है। कुछ माह पहले बजरी-पत्थर डालकर रास्ता कुछ दुरुस्त किया गया। सोमवार सुबह हुई बारिश ने इस सड़क से गुजरने वालों की मुश्किलें बढ़ा दीं। सबसे अधिक समस्या मतदान करने जा रहे मतदाताओं को हुईं। जगह-जगह जलभराव और कीचड़ की वजह से कई राहगीर गिरकर चोटिल भी हुए। सड़क मंडी समिति की बताई जा रही है।
विज्ञापन

शहर से धौरहरा जाने वाले हाईवे पर रामापुर है। शहर से सटे रामापुर में हाईवे से कस्बे के अंदर आबादी को जोड़ने वाली सड़क खस्ताहाल है। जगह-जगह उखड़ी सड़क पर सोमवार को जमकर जलभराव हुआ। मिट्टी और कहीं-कहीं पर गिट्टी पड़ी होने से कीचड़ भी खूब हुआ। आम दिनों में राहगीरों को दर्द देने वाली इस सड़क से सोमवार को जब मतदाता गुजरे, तो काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दुकानों के फुटपाथ के पास से गुजरकर जैसे-तैसे मतदान केंद्र तक पहुंचे। हाईवे से करीब एक किलोमीटर तक खस्ताहाल सड़क को लेकर लोक निर्माण और मंडी समिति टाल-मटोल का रवैया अपनाए हैं। मंडी समिति के जेई ज्ञानेश शर्मा ने बताया कि हाईवे से बाएं ओर जाने वाली सड़क तो मंडी समिति में ही आती है। यह कई गांवों को जोड़ती है। मंडी समिति की ओर से अभी इस सड़क पर कोई काम नहीं कराया जा रहा है। हो सकता है लोक निर्माण विभाग किसी अन्य योजना में इसे शामिल कर काम कराए। फिलहाल इस समय तो आचार संहिता लागू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed