{"_id":"6a46a52c94c4b7a2ea00120c","slug":"rainwater-hid-a-pothole-causing-the-auto-to-overturn-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-178883-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बारिश के पानी से छिपा गड्ढा, पलट गया ऑटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बारिश के पानी से छिपा गड्ढा, पलट गया ऑटो
Thu, 02 Jul 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
नौगवां में मुख्य मार्ग पर पलटा ऑटो। संवाद
मझगईं। तराई क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश के बाद नौगवां बस स्टॉप के पास हाईवे पर जलभराव हो गया। पानी में सड़क के गड्ढे नजर न आने से सामान से लदा एक ऑटो पलट गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा बच गया।
बारिश से खेत-खलिहान जलमग्न हो गए, जबकि कई ग्रामीण मार्गों पर जलभराव हो गया। नौगवां बस स्टॉप के पास हाईवे पर एक से दो फुट तक पानी भर जाने से सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे थे। इसी दौरान सामान से लदा ऑटो गड्ढे में पलट गया। स्थानीय लोगों के अनुसार जलभराव के कारण दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। व्यापारी बरकत अली, कैलाश, सुनील, भगत, प्रहलाद मौर्य, गौरव कुमार, मोहम्मद साहिल, विशुनू और मोहित ने हाईवे के गड्ढों की मरम्मत कराकर जलभराव की समस्या दूर कराने की मांग की।