फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rain: Waterlogging becomes a disaster, trees fall... power supply also disrupted

बारिश : जलभराव बना आफत, पेड़ गिरे... बिजली आपूर्ति भी बाधित

Mon, 12 Aug 2024 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Rain: Waterlogging becomes a disaster, trees fall... power supply also disrupted
रविवार को हो रही तेज बारिश में शहर की तहसील मार्ग का दृश्य। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले में रविवार को कई स्थानों पर तेज बारिश हुई। जलभराव से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश की वजह से बिजली कटौती भी हुई। पेड़ गिरने से पलिया-संपूर्णानगर मार्ग पर करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। महेवागंज में बारिश का पानी निचले हिस्सों के मोहल्लों और दुकानों में घुस गया।
विज्ञापन

बारिश ने लोगों को गर्मी से तो राहत दी, लेकिन जलभराव आफत बन गया। जिला पंचायत, तहसील मार्ग, बस स्टेशन के सामने, सीतापुर मार्ग, संकटा देवी मार्ग, सब्जी मंडी सहित मोहल्ला शिव कॉलोनी, राजगढ़, बरखेरवा, गंगोत्रीनगर, हिदायतनगर आदि में जलभराव की समस्या हुई। लोगों को पानी से गुजर कर जाना पड़ा।
विज्ञापन

-------
स्टेट हाइवे पर भरा पानी
महेवागंज। बारिश से मौसम सुहाना हो गया। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। बारिश का पानी गन्ना और धान की खेती के मुफीद रहा, लेकिन कस्बे में कई जगह जलभराव की समस्या भी हो गई। पानी निकास का उचित प्रबंध न होने से कुछ गांव ताल तलैया नजर आए। सड़क, दुकान और निचले घरों में पानी भर गया। महेवा और हाजीपुरवा में घुटनों तक जलभराव से लोग गुजरते दिखे। भीरा-पलिया स्टेट हाईवे पर चौकी तिराहे के पास बरसात का पानी इकट्ठा हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


----
बारिश की वजह से बिगड़ी बिजली आपूर्ति व्यवस्था
लखीमपुर खीरी। बारिश की वजह से शहर के कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। कहीं ट्रांसफार्मर में दिक्कत आई तो कहीं जंपर उड़ने से बिजली गुल हो गई। यह समस्या पावर हाउस गढ़ी, पावर हाउस छाउछ, पावर हाउस नई बस्ती के कई मोहल्लों में देखने को मिली। लोग पूरे दिन सोशल मीडिया पर दिक्कत के बारे में लिखते रहे।
छाउछ उपकेंद्र कमलापुर फीडर नंबर चार की बिजली आपूर्ति का सुबह से आना-जाना लगा रहा। उपभोक्ताओं ने कई बार इसकी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन सुधार नहीं हो सका। मोहल्ला अरविंद नगर और राम जानकारीपुरम में कई घंटे सप्लाई बाधित रही। मोहल्ला छाउछ, पिपरिया, उदयपुर में जंपर उड़ने से कुछ समय के लिए बत्ती गुल रही है। जंपर जोड़ने के लिए 132 केवीए मेन सप्लाई का शटडाउन कर सभी फीडर बंद करने पड़े। इधर, गढ़ी पावर हाउस के वर्कशॉप फीडर पर 11 केवीए का तार टूट गया, इसकी वजह से क्षेत्र की करीब तीन घंटे से ज्यादा सप्लाई बाधित रही है। संवाद

------------
प्रभावित रहा रीवैंप का काम

रीवैंप योजना के तहत रविवार को कब्रिस्तान के पास नौरंगाबाद, चूना भटठी के पास, कृष्णा टाकीज, पवन गर्ग हॉस्पिटल के पास, संजय पिंची शिव कॉलोनी, साड़ी संसार के पास बंच लाइन तार बिछाने काम होना था, लेकिन बारिश की वजह से काम प्रभावित रहा।

----
सड़क पर पेड़ गिरने से दो घंटा बाधित रहा आवागमन

पलियाकलां। पलिया-संपूर्णानगर मार्ग पर नौरंगपुर के पास एक विशालकाय पेड़ तेज बारिश और हवाओं के चलते सड़क पर गिर गया। इससे काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। शीशम का पेड़ गिरने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। गनीमत रही कि उस समय उधर से कोई वाहन नहीं निकल रहा था। बड़ा हादसा होते-होते बच गया। करीब दो घंटे मार्ग पर आवागमन बंद रहा। लोगों की मदद से पेड़ काटने के साथ ही ट्रैक्टर आदि से हटाकर सड़क साफ कराई। तब जाकर आवागमन शुरू हो सका। संवाद

रविवार को हो रही तेज बारिश में शहर की तहसील मार्ग का दृश्य। संवाद

रविवार को हो रही तेज बारिश में शहर की तहसील मार्ग का दृश्य। संवाद

रविवार को हो रही तेज बारिश में शहर की तहसील मार्ग का दृश्य। संवाद

रविवार को हो रही तेज बारिश में शहर की तहसील मार्ग का दृश्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed