फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Railway

वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी पहुंचे रेलवे स्टेशन, देखा विद्युतीकरण

Sat, 19 Dec 2020 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Railway
लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाए जाने की जानकारी लेते एपी सिंह। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण से पहले कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने शनिवार को सीतापुर लखीमपुर के बीच रेल विद्युतीकरण कार्य का जायजा लिया। दोपहर बाद करीब तीन बजे लखीमपुर स्टेशन पहुंचकर उन्होंने प्लेटफार्म, आउटर सिग्नल, फुट ओवरब्रिज, गेट आदि बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद इंजीनियरों के साथ सीतापुर लौट गए।
विज्ञापन

सीतापुर लखीमपुर के बीच रेल लाइन विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। इलेक्ट्रिक ट्रेन चलने में अब सिर्फ रेल संरक्षा आयुक्त की हरी झंडी मिलने का इंतजार है। इसके लिए वह 23 दिसंबर यानि बुधवार को सीतापुर लखीमपुर ट्रैक का निरीक्षण करेंगे। सीआरएस निरीक्षण का दिन मुकर्रर होते ही कार्यदायी संस्था रेल विकास निगम में हलचल मच गई है। रेल संरक्षा आयुक्त को निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की कोई कमी न दिखे, इसके लिए कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने भागदौड़ शुरू कर दी है। इसी क्रम में वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी एपी सिंह ने शनिवार को सीनियर मंडल इंजीनियर मानसी मित्तल, सीनियर मंडल इलेक्ट्रिक इंजीनियर टीआरडी धर्मेंद्र यादव, सीनियर मंडल इंजीनियर जनरल धनंजय मिश्रा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर टीआरडी सीतापुर संदीप कुमार के साथ सीतापुर, झरेखापुर, हरगांव, ओयल का निरीक्षण करते हुए करीब तीन बजे लखीमपुर स्टेशन पहुंचे। इस दौरान विशेषज्ञों की टीम ने गेट, आउटर सिग्नल, स्टेशन पर बने फुट ओवरब्रिज सहित लखीमपुर में सीतापुर क्रॉसिंग पर बने ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। इस मौके पर आरवीएनएल के प्रबंधक जगन्नाथ मिश्रा सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed