{"_id":"6a42af15304d71e2b70a0120","slug":"raids-at-two-places-seven-vehicles-involved-in-illegal-mining-seized-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-178645-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दो जगह छापे, अवैध खनन में लगीं सात गाड़ियां सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दो जगह छापे, अवैध खनन में लगीं सात गाड़ियां सीज
Mon, 29 Jun 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
ईसानगर थाने में खड़ी स्क्रैपर मशीन। स्रोत: वीडियो ग्रैब
धौरहरा/मैगलगंज। जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खनन विभाग ने मैगलगंज और धौरहरा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए छह ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और एक स्क्रैपर मशीन सीज कर दी। एक रीपर चालक वाहन समेत मौके से भाग गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
जिला खनन अधिकारी आशीष सिंह के नेतृत्व में शनिवार को मैगलगंज क्षेत्र के अलियापुर में छापेमारी के दौरान अवैध खनन एवं खनिज परिवहन में लगीं तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज की गईं। जांच में वाहन बिना वैध अभिलेखों के खनिज परिवहन करते मिले। कार्रवाई के दौरान टीम को देखकर अवैध खनन में प्रयुक्त एक रीपर चालक वाहन समेत भाग गया। सीज किए गए वाहनों को मैगलगंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
रविवार रात करीब दो बजे धौरहरा क्षेत्र में खनन विभाग ने छापा मारकर अवैध मिट्टी खनन में लगी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और एक स्क्रैपर मशीन सीज कर दी। टीम ने सभी वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई की।
विज्ञापन
जिला खनन अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि जिले में अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।