{"_id":"675dc8f471c9a4ebb40e0508","slug":"raid-on-12-establishments-collected-four-samples-of-fertilizer-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-135129-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 12 प्रतिष्ठानों पर छापा, खाद के चार नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 12 प्रतिष्ठानों पर छापा, खाद के चार नमूने भरे
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। केंद्रीय उर्वरक गुण नियंत्रण एवं प्रशिक्षण संस्थान फरीदाबाद हरियाणा के निर्देश पर शनिवार को कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारा।
सदर, गोला, बांकेगंज, बिजुआ सहित कई क्षेत्रों के 12 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर खाद की उपलब्धता, गुणवत्ता, दस्तावेज आदि बिंदुओं की जांच पड़ताल की। अफसरों की इस कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
जिला कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी ने बताया कि 12 प्रतिष्ठानों से उर्वरक के चार नमूने जांच के लिए भरे गए हैं। जिनको प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। कार्रवाई के दौरान उपकृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्रा, जिला कृषि रक्षा अधिकारी निखिल देव आदि मौजूद रहे।