{"_id":"c3cf7e1eb0ff855af32239c51a8d2093","slug":"rahul-das-dust-mat-wrestler-rivals-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलवान राहुल दास ने चटाई प्रतिद्वंद्वियों को धूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलवान राहुल दास ने चटाई प्रतिद्वंद्वियों को धूल
शारदानगर।
Updated Wed, 20 Jan 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में चले एक दिवसीय विशाल दंगल में अयोध्या के पहलवान महंत राहुल दास ने प्रतिद्वंद्वियों को चारों खाने चित कर खिताब अपने नाम कर लिया। सभी आगंतुक पहलवानों को मुख्य अतिथि ने प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।
कस्बे में मंगलवार को एक दिवसीय विशाल दंगल का आयोजन किया गया। इसमें झांसी, उत्तराखंड, बरेली, कानपुर, अयोध्या और जिले के पहलवानों ने हिस्सा लिया। अंतिम राउंड के रोमांचक मुकाबले में अयोध्या के पहलवान महंत राहुल दास ने बरेली के पहलवान अनिल को चित कर खिताब अपने नाम कर लिया। उन्हें 11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। चौकी इंचार्ज महेश गंगवार ने फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत कराई और पहलवानों का परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर मेराज, रामविलास, जंगबहादुर, हसन खान, दिलीप कुमार, सफीक और सुरेंदर समेत कई लोग मौजूद रहे।