फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rabi Productivity Seminar: Target of sowing wheat in 1.96 lakh hectares in the district

रबी उत्पादकता गोष्ठीः जिले में 1.96 लाख हेक्टेअर में गेहूं की बुवाई का लक्ष्य

Fri, 03 Dec 2021 11:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Rabi Productivity Seminar: Target of sowing wheat in 1.96 lakh hectares in the district
किसान को ट्रेक्टर की चाभी सौंपते केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र।
उप कृषि निदेशक बोले, 15 दिसंबर तक गेहूं बुवाई का उपयुक्त समय
विज्ञापन

राजकीय बीज भंडार से बीज खरीदने पर 50 प्रतिशत मिलेगा अनुदान
लखीमपुर खीरी। जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी एवं किसान मेला शुक्रवार को कराया गया, जिसमें उप कृषि निदेशक डॉ. वाईपी सिंह ने बताया कि 2021-22 में कुल 1.96 लाख हेक्टेअर में गेहूं बुवाई का लक्ष्य निर्धारित है। ब्लॉक स्तरीय बीज भंडार पर उन्नतशील प्रजाति का गेहूं बीज उपलब्ध है, जिसकी खरीद पर किसानों को डीबीटी के जरिए 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। गेहूं बुवाई का उपयुक्त समय 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक है। उन्होंने कहा कि इसके बाद गेहूं की बुवाई करने पर पैदावार में कमी आएगी।
मंडी समिति राजापुर में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में मुख्य अतिथि गृृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी, सदर विधायक योगेश वर्मा ने गोष्ठी का फीता काटकर शुभारंभ किया। कृषि विभाग द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण करने के बाद दीप जलाकर किया गया।
विज्ञापन

गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी ने कहा कि जनपद की 70 प्रतिशत आबादी खेती पर निर्भर है। मानव जीवन अच्छा तभी होगा, जब खेती अच्छी होगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में किसान क्रेडिट कार्ड किसानों को उपलब्ध कराया गया था। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कृषि विभाग की ओर से सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के तहत फार्म मशीनरी बैंक किसान समूहों/एफपीओ को 80 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराया गया है, जिसका उपयोग कर किसान अधिक उत्पादन प्राप्त कर अपनी आय बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि दलहनी और तिलहनी फसलों की बुवाई समाप्त हो गई है। गेहूं की बुवाई चल रही है। जनपद में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक व बीज उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में प्राकृतिक आपदाओं की संभावना के चलते गेहूं, सरसों व मसूर का फसल बीमा जरूर कराएं। कार्यक्रम के दौरान एफपीओ स्वायल बायो इनर्जी, कान्हा बाबू एग्रो, शेयर क्रॉपिंग बायो इनर्जी व गोवर्धन कृषक सहायता समिति को मुख्य अतिथि गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी ने ट्रैक्टर की चाभी प्रदान की।

गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिक डॉ निरंजन लाल, डॉ. विवेक कुमार, डॉ. पीके बिसेन, जिला कृषि रक्षा अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह, जिला उद्यान अधिकारी दिग्विजय कुमार ने भी खेती-किसानी से जुड़ी अहम जानकारियां साझा कीं। इस दौरान नकहा ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता, पूर्व चेयरमैन मनोज अग्रवाल, अरविंद सिंह संजय, भूमि संरक्षण अधिकारी रामशिष्ट, एसडीओ निखिल देव तिवारी, एलडीएम बीएस राणा, जिला प्रबंधक नाबार्ड प्रसून मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed