फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   protest, protest against CO

‘सीओ पर कार्रवाई होने तक जारी रहेगा धरना प्रदर्शन’

Sat, 12 Sep 2020 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 02:40 AM IST
विज्ञापन
protest, protest against CO
पलिया (लखीमपुर खीरी) के त्रिकोलिया गांव में चौथे दिन धरनास्थल पर बैठे लोग। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। जमीन के विवाद में पूर्व विधायक निरवेंद्र कुमार मिश्र उर्फ मुन्ना की मौत के मामले में सीओ पर कार्रवाई न होने और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में पूर्व विधायक के पुत्र संजीव मिश्रा का धरना ग्राम त्रिकोलिया में लगातार चौथे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। पूर्व विधायक के पुत्र समेत ग्रामीणों का कहना है कि जब तक मामले में दोषी सीओ पर कार्रवाई नहीं हो जाती है तब तक धरना प्रदर्शन निरंतर चलता रहेगा। इस दौरान ग्रामीणों ने पूर्व विधायक को इंसाफ दिलाने के साथ सीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार को निघासन से तीन बार विधायक रह चुके निरवेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना की जमीन के विवाद में हत्या कर दी गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा किया था। सोमवार को डीएम के आश्वासन के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया था लेकिन मामले में कोई कार्रवाई न होने पर पूर्व विधायक के पुत्र संजीव मिश्रा ने ग्रामीणों के साथ मंगलवार से धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरना शुक्रवार को लगातार चौथे दिन भी जारी रहा और काफी संख्या में ग्रामीण जुटे। पूर्व विधायक के पुत्र संजीव मिश्रा ने बताया कि बयान दर्ज हो गए और सभी औपचारिकताएं पूरी कर लीं गईं हैं लेकिन सीओ पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आखिर उनके पिता की क्या गलती थी जिनको इंसाफ नहीं मिल रहा है। जब तक सही न्याय नहीं मिलेगा तब तक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। साथ ही बताया कि बाकी फरार आरोपियों को भी पुलिस नहीं पकड़ पाई है, जो पुलिस की लचर कार्यप्रणाली को साफ दर्शाता है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष पहुंचे गांव
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष मंजीत सिंह कई कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व विधायक के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि देने के साथ ही परिजनों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह के निर्देश पर वह पहुंचे हैं। साथ ही कहा कि सीओ पलिया की मौजूदगी में हुई मारपीट में पूर्व विधायक की मौत हुई है। पार्टी हर तरीके से पूर्व विधायक के साथ है और मांग करती है कि आरोपी सीओ पलिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जाए व परिवार को उत्तर प्रदेश सरकार एक करोड़ रुपये मुआवजा दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजीत सिंह से भी कराई बात
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष मंजीत सिंह ने पूर्व विधायक के पुत्र संजीव मिश्रा से लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह की वार्ता कराई। पूर्व विधायक पुत्र संजीव मिश्रा ने बताया कि अजीत सिंह ने घटना की निंदा की है और इंसाफ के लिए लड़ने की बात कही। उन्होंने परिवार के संपर्क में रहने को कहा है और सीओ पर कार्रवाई कराने का भी आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed