{"_id":"64ff5dcbe6b01a88cc0d733b","slug":"protest-of-contract-teachers-continues-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1015-5510-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: संविदा शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: संविदा शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन जारी
विज्ञापन
काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करते संविदा शिक्षक
लखीमपुर खीरी। समाज कल्याण एवं जनजाति विकास विभाग में कार्यरत नौ संविदा शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी की संविदा समाप्त किए जाने की नोटिस दिए जाने का संविदा शिक्षक लगातार विरोध कर रहे हैं। शिक्षकों ने पांच सितंबर से विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर काम करना शुरू किया है। इसमें लखीमपुर जिला भी शामिल है।
लखीमपुर इकाई के मंत्री सहदेव सचिन ने बताया कि प्रदेश के सभी 93 आश्रम पद्धति विद्यालयों के शिक्षक जनजाति विकास विभाग के अधिकारियों के तानाशाही रवैये का विरोध कर रहे हैं। इस वर्ष 9 शिक्षकों और एक फार्मासिस्ट को विभाग ने संविदा से हटाने का नोटिस दिया है। पिछले वर्ष में तीन शिक्षक हटाए जा चुके हैं।
शिक्षकों को हटाने का आधार कम परीक्षा परिणाम बताया जा रहा है, जबकि शासन ने ऐसी कोई व्यवस्था नहीं दी है। विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम 24 सितंबर तक चलेगा। 25 सितंबर को समाज कल्याण एवं जनजाति विकास विभाग के सभी संविदा शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर समाज कल्याण मंत्री को ज्ञापन देंगे। संवाद